आज का राशिफल- 26 मार्च 2019, दिन – मंगलवार

Aries (मेष)

आज का दिन :  धर्मगुरु या पिता का सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक योजना फलीभूीत होगी, लेकिन आर्थिक संकट रहेगा। स्वास्थ्य और प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहें।

बुरी बातें : खर्च ज्यादा होंगे। स्वाभाव को अनुकूल रखिये। आज लापरवाही के कारण कोई अच्छा मौका भी हाथ से निकल सकता है। किसी तरह की कानाफूसी में फंसने से बचें। आज आप अपने काम में कम और दूसरे कामों में ज्यादा व्यस्त रहेंगे।

क्या करें : मंदिर में शहद का दान करें, तरक्की के नये रास्ते खुलेंगे

प्रेम प्रसंग : लवमेट के लिए आज रिश्तों में मिठास भरने का दिन है

नौकरी/शिक्षा : इस राशि के स्टूडेंट्स अगर बैकिंग की परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो उन्हें सफलता मिलेगी |

सेहत : स्वास्थ्य सही रहेगा।

 

Taurus (वृष)

आज का दिन : उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव में वृद्धि होगी।

बुरी बातें : मन में किसी भी तरह का संदेह न रखे। मन  में शांति बना कर के कार्य को करें। आपको सावधान रहना चाहिए। खर्चे बढ़ सकते हैं। अचानक धन हानि के योग हैं। रोजमर्रा के कामों में रुकावटें आ सकती हैं। किस्मत के भरोसे बिल्कुल न रहें। वाहन चलाने में सावधानी रखें।

क्या करें : हनुमान चालीसा का पाठ करें, सफलता आपके कदम चूमेगी |

प्रेम प्रसंग : जीवनसाथी के साथ डिनर का प्लान बनायेंगे

नौकरी/शिक्षा : कारोबारियों को धन लाभ होगा |

सेहत : पेट से जुड़ी समस्या हो सकती है।

 

Gemini (मिथुन)

आज का दिन : अदांपत्य जीवन सुखमय होगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी।

बुरी बातें : खुद की ज्यादा की गयी सोच काम को बिगड़ेगी। मधुर बोलने का प्रयत्न करें। पैसों की चिंता रहेगी। फालतू खर्चा करने से बचें। रूटीन लाइफ में कुछ रुकावटें आ सकती हैं। ऑफिस में कोई स्थिति बिगड़ भी सकती है। विवाद को सुलझाने में आपको कोशिश करनी पड़ सकती है।

क्या करें : जरूरतमंद को भोजन कराएं

प्रेम प्रसंग :  आज जीवनसाथी के साथ लंबी बातचीत होगी, इससे आपके रिश्तों में मजबूती आयेगी |

नौकरी/शिक्षा : आपको व्यवसाय के क्षेत्र में भी लाभ मिलने की पूरी उम्मीद है

सेहत :  सेहत के मामले में आप खुद को स्वस्थ महसूस करेंगे

 

Cancer (कर्क)

आज का दिन :  व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। विरोधी भी बढ़ेंगे। संतान के दायित्व के दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

बुरी बातें : कार्य क्षेत्र में विवाद की सम्भावना बनेगी। आपसी लोगो की वजह से खर्च ज्यादा होंगे। समय और पैसा भी खर्चा हो सकता है। किसी न किसी मसले को लेकर आज आप और आपके जीवनसाथी में असहमति हो सकती है। सावधान रहें कि कोई बात ज्यादा न बिगड़ सके।

क्या करें : दूर्वा की माला बना कर भगवान गणेश जी को चढ़ाये।

प्रेम प्रसंग : पति-पत्नी में आपसी विचारो में मतभेद ज्यादा होंगे।

नौकरी/शिक्षा : आज काम का बोझ कुछ कम हो सकता है, इससे आप बेहतर महसूस करेंगे |

सेहत : आज आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति थोड़ी सावधानी रखने की आवश्यकता है |

 

Leo (सिंह)

आज का दिन : शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास फलीभूत होगा, लेकिन स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं।

बुरी बातें : व्यक्ति को बिना परखे पैसे का लेने-देंन आप को नुकसान दे सकता है। आपको कब क्या कहना है और कब बिल्कुल चुप रहना है, इस मामले में सावधान रहें। हर हालत में कोई न कोई उलझन भरी स्थिति आपकी सोची-समझी दिनचर्या पर पानी फेर देगी।

क्या करें :मंदिर में सरसों के तेल का दीपक जलाएं, आपकी सभी समस्या दूर होगी |

प्रेम प्रसंग : प्रेमिका से थोड़ा मनमुटाव बनेगा।

नौकरी/शिक्षा : फिस के किसी काम में आ रही बाधाएं किसी सहकर्मी की मदद से पूरा हो जायेगा

सेहत : स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव जैसी स्थिति बनी रहेगी |

 

Virgo (कन्या)

आज का दिन : पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। निजी संबंध मधुर होंगे।

बुरी बातें : संयम से कार्य करें। खुद से ज्यादा सामने वाले को भी समझें। प्रेम प्रसंग में खुद को फंसा हुआ भी महसूस करेंगे। परिवार और ऑफिस के कुछ लोगों से आपकी नहीं बनेगी। आपको आज यह फैसला करने में भी समस्या हो सकती है। मन में असुरक्षा की भावना रहेगी।

क्या करें : जरूरतमंद को मसूर की दाल दान करें

प्रेम प्रसंग : आपकी मुलाकात किसी पुराने मित्र से हो सकती है, जो आगे चलकर फायदेमंद होगी |

नौकरी/शिक्षा : व्यापार में बढ़ोतरी होगी, बॉस आपको उपहार स्वरूप कोई उपयोगी वस्तु गिफ्ट कर सकते हैं.  साथ ही जो छात्र इंजीनियरिंग कर रहे हैं, उनके लिए आज का दिन शुभ है

सेहत : कमजोरी महसूस होगी। नेत्र से जुड़ी समस्या बनेगी।

 

Libra (तुला)

आज का दिन : आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा।

बुरी बातें : जोख़िम के कार्यों से बचें नुकसान हो सकता है। परिवार में किसी तरह का कलह महसूस हो सकता है। दूसरों के कामों में आपका दखल देना, समस्या बढ़ा सकता है। अपने तेवर, क्रोध और मुख से निकलने वाले शब्दों को कंट्रोल में रखें।

क्या करें :  मंदिर में गुड़ दान करें.

प्रेम प्रसंग : भाई का पूरा सहयोग मिलेगा। दाम्पत्य सुख की प्राप्ति होगी।

नौकरी/शिक्षा : स्टूडेंट्स को पढ़ाई-लिखाई में मेहनत करने की जरूरत है | कारोबार में धन लाभ होने की संभावना है |

सेहत : स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा

 

Scorpio (वृश्चिक)

आज का दिन : किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

बुरी बातें : बुरे लोगो का साथ नुकसान दे सकता है। कोई कागजी काम भी बाकी हो सकता है। आप चाहें तो किसी काम से कन्नी काट सकते हैं। खर्चा भी ज्यादा होगा। वाहन से सावधान रहें। चोट लग सकती है। अपनी सेहत का ध्यान रखें।

क्या करें : माँ दुर्गा को इत्र चढ़ाएं

प्रेम प्रसंग : मातृ प्रेम, गुरू प्रेम विषेश बनेंगी।

नौकरी/शिक्षा : ऑफिस के काम से संबंधित आपको यात्रा करनी पड़ सकती है |

सेहत : आज का दिन लाभदायक रहेगा।

 

Sagittarius (धनु)

आज का दिन : गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। भावुकता पर नियंत्रण रखें। व्यक्ति विशेष के कारण तनाव मिल सकता है।

बुरी बात : नकारात्मक सोच को दूर रखें। पैसों को लेकर किसी के साथ विवाद न करें। आपके तेवर सामान्य से कुछ ज्यादा ही आक्रामक हो सकते हैं। आराम करने के लिए समय नहीं मिल सकेगा। सावधानी रखें। कोई आपको भड़काने की कोशिश भी कर सकता है।

क्या करें : गायत्री मंत्र का जप करें, धन में वृद्धि होगी |

प्रेम प्रसंग :  आज जीवनसाथी आपकी भावनाओं की कद्र करेगा | प्रेम-प्रसंग के प्रति आपका झुकाव बना रहेगा

नौकरी/शिक्षा : कारोबारियों को किसी से जरूरी मुलाकात करनी पड़ सकती है, जो आपको लाभ दिलायेगी

सेहत : सेहत के मामले में आप चुस्त-दुरुस्त बने रहेंगे

 

Capricorn (मकर)

आज का दिन : पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। संबंधों में निकटता आएगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी।

बुरी बातें : सामने वालों की भावना को समझें। कार्यक्षेत्र में भी आप ज्यादा परेशान हो सकते हैं। आज फालतू यात्रा भी हो सकती हैं। खर्चा बढ़ सकता है। अवसाद से पीडि़त लोगों की समस्या बढ़ सकती है। स्वभाव में सख्ती रहेगी। आपके तेवर जरूरत से ज्यादा कड़े रहेंगे।

क्या करें : गौरी गणेश का आशीर्वाद लें.

प्रेम प्रसंग : पत्नी सुख मिलेगा।

नौकरी/शिक्षा : आर्थिक पक्ष में उतार-चढ़ाव बना रहेगा |

सेहत : स्वास्थ्य सही रहेगा।

 

Aquarius (कुंभ)

आज का दिन : व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। धन, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी।

बुरी बात : कड़वी बातों से बचें। कोई नया काम शुरू न करें। फालतू विवादों से दूर रहने की कोशिश करें। कर्जा न लें। पैसे और महत्वपूर्ण दस्तावेज भी संभाल कर रखें। परिवार के सदस्यों के मामले में किसी तरह का मतभेद भी हो सकता है।

क्या करें : सुबह उठने के बाद धरती माँ को छूकर प्रणाम करें, घर में सुख-शांति बना रहेगा |

प्रेम प्रसंग : अंतर्द्वंद बना रहेगा।

नौकरी/शिक्षा : स राशि के छात्रों का आज पढ़ाई के प्रति रूझान बना रहेगा

सेहत : सही रहेगा।

 

Pisces (मीन)

आज का दिन : पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। रिश्तों में मधुरता आएगी। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा।

बुरी बातें : दुर्गुणों से बचें। आज आप जरूरत से ज्यादा काम का बोझ अपने सिर पर ले सकते हैं। पुराना कर्जा चुकाने के लिए दौड़-भाग भी करनी पड़ सकती है। तनाव भी रहेगा।

क्या करें : हनुमान जी को ऑरेंज सिंदूर चढ़ाएं.

प्रेम प्रसंग : आज जीवनसाथी का सहयोग आपको फायदा दिलायेगा

नौकरी/शिक्षा : व्यापार में लाभ रहेगा।

सेहत : आज स्वास्थ्य सही रहेगा।

LIVE TV