आज का राशिफल 25 दिसंबर 2020: जानिए कैसा रहेगा आपका दिन, रखनी होगी क्या सावधानी

मेष राशि- घर में सुख-शांति का वातावरण आपकी प्रसन्नता में वृद्धि करेगा। कार्यालय में आपके कार्यों से यश की प्राप्ति होगी। इसी के साथ माता-पिता की ओर से अच्छे समाचार मिलने की भी संभावना है। प्रतिस्पर्धियों पर विजय भी प्राप्त होगी।

वृषभ राशि – दिन फलदायी होगा और विद्यार्थियों को अभ्यास में सफलता मिलने के आसार हैं। हालांकि नए कार्यों की शुरुआत को लेकर आज परहेज करें। आर्थिक आयोजनों के लिए अनुकूल दिन है और आपका परिश्रम फलदायी रहेगा। लेकिन शेर-सट्टे और प्रवास से दूर रहने की जरूरत है।

मिथुन राशि – आज के दिन मन में उदासीनता छाई रहेगी। शरीर में स्फूर्ति और मन में प्रफुल्लितता का आभाव रहेगा। परिजनों के साथ तनाव के प्रसंग बनने से वातावरण कलुषित रहेगा। धनहानि का योग है। इसी के साथ स्वाभिमान भंग न हो इसका ध्यान रखना होगा। जमीन जायजात और वाहन के कागजात बनवाते समय सावधानी रखें।

कर्क राशि – नए कार्यों को प्रारम्भ करने के लिए शुभ समय है। नौकरी, व्यापार और दैनिक कार्यों में अनुकूल परिस्थितियां रहने से मन में प्रसन्नता रहेगी। आर्थिक लाभ के योग हैं।

सिंह राशि – किसी से भी अधिक विवाद करने से परहेज करें। धार्मिक कार्यों में खर्च के आसार हैं। पारिवारिक वातावरण बिगड़ा रह सकता है। मन में असंतोष और निराशा रहेगी। निर्णयशक्ति का आभाव देखने को मिलेगा। स्वास्थ्य के प्रति ध्यान देने की आवश्यकता है।

कन्या राशि – दिन शुभ फलदायी रहेगा। उत्साह और स्वस्थता बनी रहेगी। नए कार्य के प्रारंभ के लिए दिन अच्छा रहेगा। परिवार के सदस्यों और मित्रों के साथ भोजन का अवसर प्राप्त हो सकता है। धनलाभ होगा लेकिन खर्च पर भी ध्यान देने की जरूरत है। धार्मिक कार्य और यात्रा का योग है।

तुला राशि – क्रोध के कारण किसी से तकरार या मनमुटाव होने की संभावना है। लिहाजा आपको वाणी पर संयम रखना होगा। शारीरिक कष्ट का अनुभव होगा। आंखों पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। पारिवारिक सदस्यों और प्रेमीजनों के द्वारा घर में विरोध का वातावरण बनेगा। नकारात्मक विचारों को खुद पर हावी न होने दें।

वृश्चिक राशि – मन अनेक प्रकार से चिंताओं से घिरा रहेगा। स्वास्थ्य भी नरम-गरम रहने के आसार हैं। करीबियों और परिजनों से मनमुटाव के अवसर खड़े होने से मन में ग्लानि का अनुभव होगा। खर्च बढ़ेंगे और उचित पारिश्रमिक न मिलने से मन में निराशा होगी।

धनु राशि – विविध लाभों को प्राप्त करने वाला दिन साबित होगा। परिवार में पुत्र और पत्नी की ओर से लाभदायक समाचार मिलेगा। मित्रों के साथ मिलन आनंदित करेगा। आय में वृद्धि होगी और उच्च पदाधिकारियों की कृपादृष्टि रहेगी। आनंददायक प्रवास का आयोजन होगा।

मकर राशि – उच्चपदाधिकारियों की कृपादृष्टि से पदोन्नति की संभावना है। शारीरिक-मानसिक ताजगी का अनुभव होगा। धन और मान-सम्मान के आप हकदार होंगे। वाहन सुख मिलने के प्रबल आसार हैं। सरकार की ओर से लाभ और सांसारिक सुखों में वृद्धि होगी।

कुंभ राशि – आज का दिन मध्यम फलदायक रहने वाला है। धार्मिक प्रवास का आयोजन होगा। स्वास्थ्य साधारण नरम-गरम रहेगा। पेट का दर्द आज आपको परेशान कर सकता है। नौकरी-धंधे में तकलीफ के आसार हैं लिहाजा उच्च पदाधिकारियों से सावधानीपूर्वक बर्ताव करें।

मीन राशि – बाह्य खाद्य पदार्थ आपके स्वास्थ्य को आज खराब कर सकते हैं। गुस्से पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। परिजनों से मनमुटाव का अवसर आएगा लिहाजा बोलने पर संयम रखें। उचित पारिश्रमिक न मिलने पर मन में उदासी रहेगी। शत्रुओं से सावधान रहने की जरूरत है।

LIVE TV