आज का राशिफल 24 दिसंबर 2020 : जानिए कैसा रहेगा आपका दिन, रखनी होगी क्या सावधानी

मीन राशि – क्रोध के कारण किसी से तकरार या मनमुटाव होने की संभावना है। लिहाजा आपको वाणी पर संयम रखना होगा। शारीरिक कष्ट का अनुभव होगा। आंखों पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। पारिवारिक सदस्यों और प्रेमीजनों के द्वारा घर में विरोध का वातावरण बनेगा। नकारात्मक विचारों को खुद पर हावी न होने दें।

वृषभ राशि – मन अनेक प्रकार से चिंताओं से घिरा रहेगा। स्वास्थ्य भी नरम-गरम रहने के आसार हैं। करीबियों और परिजनों से मनमुटाव के अवसर खड़े होने से मन में ग्लानि का अनुभव होगा। खर्च बढ़ेंगे और उचित पारिश्रमिक न मिलने से मन में निराशा होगी।

मिथुन राशि – विविध लाभों को प्राप्त करने वाला दिन साबित होगा। परिवार में पुत्र और पत्नी की ओर से लाभदायक समाचार मिलेगा। मित्रों के साथ मिलन आनंदित करेगा। आय में वृद्धि होगी और उच्च पदाधिकारियों की कृपादृष्टि रहेगी। आनंददायक प्रवास का आयोजन होगा।

कर्क राशि – उच्चपदाधिकारियों की कृपादृष्टि से पदोन्नति की संभावना है। शारीरिक-मानसिक ताजगी का अनुभव होगा। धन और मान-सम्मान के आप हकदार होंगे। वाहन सुख मिलने के प्रबल आसार हैं। सरकार की ओर से लाभ और सांसारिक सुखों में वृद्धि होगी।

सिंह राशि – आज का दिन मध्यम फलदायक रहने वाला है। धार्मिक प्रवास का आयोजन होगा। स्वास्थ्य साधारण नरम-गरम रहेगा। पेट का दर्द आज आपको परेशान कर सकता है। नौकरी-धंधे में तकलीफ के आसार हैं लिहाजा उच्च पदाधिकारियों से सावधानीपूर्वक बर्ताव करें।

कन्या राशि – बाह्य खाद्य पदार्थ आपके स्वास्थ्य को आज खराब कर सकते हैं। गुस्से पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। परिजनों से मनमुटाव का अवसर आएगा लिहाजा बोलने पर संयम रखें। उचित पारिश्रमिक न मिलने पर मन में उदासी रहेगी। शत्रुओं से सावधान रहने की जरूरत है।

तुला राशि – आज का दिन आमोद-प्रमोद से भरा रहेगा। सार्वजनिक जीवन संबंधी कार्य में सफलता और सिद्धि प्राप्त होगी। मौज-मस्ती पर खर्च रहेगा। नए आभूषण और वस्त्र की खरीददारी होगी और उसे पहनने का अवसर मिलेगा। उत्तम भोजन और वैवाहिक सुख प्राप्ति के अवसर सामने आएंगे।

वृश्चिक राशि – कुछ आकस्मिक घटनाएं आपके पूर्व निर्धारित मुलाकातें रद्द कर देगी। क्रोध की भावना रहेगी। आपके हाथ में आए अवसर हाथ से निकलते हुए प्रतीत होंगे। ननिहाल पक्षसे मिलने वाला कोई समाचार मन को व्यग्र करेगा। आय की अपेक्षा व्यय की मात्रा ज्यादा रहेगी।

धनु राशि – आज का दिन मिश्र फलदायी रहने वाला है। पेट संबंधी समस्या खड़ी होने के आसार हैं। संतान का स्वास्थ्य और उनकी पढ़ाई के संबंध में चिंता से मन व्यग्र रहेगा। कार्य में सफलता न मिलने पर क्रोध की भावना पर काबू रखने की जरूरत है। बातचीत तथा बौद्धिक चर्चाओं से दूर रहना हितकर रहेगा।

मकर राशि – दिन प्रतिकुलताओं से भरा रहेगा जिसके चलते मन में खिन्नता रहेगी। शरीर में स्फूर्ति और ताजगी का आभाव रहेगा। छाती का दर्द रहने की संभवना है और सार्वजनिक जीवन में मानहानि की भी प्रबल संभावनाएं हैं।

कुंभ राशि – आज पूरे दिन तन-मन में प्रसन्नता रहेगी। मन में छाए हुए कुछ चिंता के बादल दूर होने से उत्साह वर्धन होगा। मित्रों और स्वजनों से मुलाकात आपके चित्त को प्रसन्न करेगी।

मीन राशि – क्रोध के कारण किसी के साथ तकरार या मनमुटाव होने की संभावनाएं हैं। शारीरिक कष्ट का अनुभव होगा। आंखों का ध्यान रखने की जरूरत है। नकारात्मक विचार खुद पर हावी न होने दें। खान-पान पर संयम रखें।

LIVE TV