आप का दिन मंगलमय हो, 10 जून, दिन शुक्रवार, ऋतु-ग्रीष्म, मास-ज्येष्ठ, सूर्य उत्तरायण, राहुकाल (अशुभ समय) दोपहर 10:30 बजे से 12:00 बजे तक, तिथि-षष्ठी, पक्ष-शुक्ल, दिशाशूल-पश्चिम

आज का राशिफलआज का राशिफल

मेष:-आज आपके दैनिक कार्यों में परिवर्तन हो सकता है। व्यस्तता बढ़ सकती है। स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें।
सुझाव:-आज आप भगवान सूर्य को रक्तपुष्प युक्त जल अर्पित करें।
शुभ रंग-केसरिया

वृष:-आज आपके स्नेहीजनों से मुलाकात सम्भव है। मन प्रसन्न रहेगा। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी।
सुझाव:-आज श्री कार्तिकेय जी का स्मरण करें, मंगल होगा।
शुभ रंग-नीला

मिथुन:-आज आपको माता-पिता का सहयोग प्राप्त हो सकता है। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकता है। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।
सुझाव:-आज आप भगवान श्री भवानी शंकर का दर्शन अवश्य करें, लाभ होगा।
शुभ रंग-हरा

कर्क:-आज आप अनावश्यक खर्च से बचें। घर में मांगलिक कार्य होने की सम्भावना है। पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा।
सुझाव:-आज आप श्री गणेश जी का स्मरण कर कार्य आरम्भ करें, सफलता मिलेगी।
शुभ रंग-लाल

सिंह:-आज आपका विश्‍वास बहुत उत्तम होगा। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। शिक्षा क्षेत्र में सफलता मिलेगी।
सुझाव:-आज आप खट्टी चीजों का सेवन न करें।
शुभ रंग-गुलाबी

कन्या:-आज आपका मन उत्साहिक रहेगा। नया कार्य करने की योजना बना सकते हैं। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।
सुझाव:-प्रतिकूल परिस्थिति में धैर्य न खोएं, अच्छा होगा।
शुभ रंग-श्वेत

तुला:-आज आपको भाग-दौड़ अधिक करनी पड़ सकती है। विचारों में उथल-पुथल रहेगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।
सुझाव:-आज आप गुड़ किसी देवालय में दान दें, उत्तम होगा।
शुभ रंग-सुनहरा

वृश्चिक:-आज आप अपने व्यवसाय को लेकर चिंतित हो सकते हैं। मित्रों का सहयोग रहेगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा।
सुझाव:-आज आप श्वेत वस्तु दान करें, उत्तम होगा।
शुभ रंग-पीला

धनु:-आज धार्मिक कार्यों के प्रति आपकी रुचि बढ़ेगी। यात्रा करनी पड़ सकती है। परिस्थितियां अनुकूल रहेंगी।
सुझाव:-आज आप किसी का तिरस्कार न करें।
शुभ रंग-नारंगी

मकर:-आज आपको शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है, जिससे घर में आनंद रहेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।
सुझाव:-आज आप बासी वस्तु का सेवन न करें, हितकर होगा।
शुभ-बैगनी

कुम्भ:-आज आपका मन थोड़ा अशांत रहेगा। जल्दबाजी में कोई कार्य न करें। भाई-बन्धुओं से थोड़ी अनबन हो सकती है।
सुझाव:-आज आप अपने ईष्ट देव का स्मरण कर घर त्यागें।
शुभ रंग-पीला

मीन:-आज आपके निजी सम्बंधों में प्रगाढ़ता आएगी। यात्रा देशाटन का लाभ मिलेगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी।
सुझाव:-आज आप दही का सेवन करके घर से निकलें, उत्तम होगा।
शुभ रंग-श्वेत

सूूचना :- यह राशिफल नाम के आधार पर है। अस्तु इसे अपने नाम के प्रथम अक्षर से निर्धारित राशि के आधार पर देखें।

आज के दिन का विशेष महत्व

1-आज ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष षष्ठी तिथि है।
2-प्रज्ञा के देवता कार्तिकेय जी की आराधना का उत्तम दिन माना जाता है।
3-आज के दिन मयूर का दर्शन करना लाभकारी माना जाता है।

प्रेरणादायी चौपाई

धीरज धर्म मित्र अरु नारी।
आपद काल परखिये चारि।।

अर्थ:-सदा धैर्य को, धर्म को, मित्र को और नारी को आपत्ति के समय परखना चाहिए।

आप सब का मंगल हो
इति शुभम्
आचार्य स्वामी विवेकानंद
श्री अयोध्या धाम
सम्पर्क सूत्र-9044741252

LIVE TV