आज का राशिफल, दिनांक-13 फरवरी 2017, दिन- सोमवार

आज का राशिफलमेष: आय के नए स्रोत खुलेंगे। आपका शांत चित्त आपको कई परेशानियों से बचाएगा। यश, मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

वृष: व्यापारिक स्थिति आशाजनक रहेगी। किसी नए उत्पाद या सेवा को शुरू करने में सफल हो सकते हैं। कारोबार का विस्तार करने के लिए समय अनुकूल है।

मिथुन: यह समय सभी के लिए फायदेमंद रहेगा। व्यापार मालिकों और नौकरी-पेशा दोनों के लिए धन लाभ का समय है। इस अवधि में आप अपने प्रतिस्पर्धियों पर हावी रहेंगे।

कर्क: पारिवारिक सुख और धन बढ़ेगा। इस समय आपके स्वास्थ्य में सुधार होगा और काफी समय से चली आ रही स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से मुक्ति मिलेगी।

सिंह: अधिकतर समय अपने काम में ध्यान देने से ज्यादा दूसरी बातों पर देने से प्रदर्शन पर पड़ेगा असर।

कन्या: आपको आर्थिक लाभ प्राप्त हो सकता है और सभी क्षेत्रों में लाभ प्राप्ति के योग बन रहे हैं। प्रेम संबंधों के प्रति आपका झुकाव अधिक रहेगा।

तुला: आप अपने बिजनस या ऑफिस की ओर से लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। आपकी यह यात्रा विदेश से जुड़ी हो सकती है।

वृश्चिक: जीवनसाथी की भावनाओं को समझें, किस्मत का सितारा बदल रहा है, लेकिन मजबूत इच्छाशक्ति के बिना आप कामयाबी नहीं पा सकेंगे।

धनु: किसी भी कार्य में प्रमाद हानिकारक होगा, आपको अपने परिवार के स्वास्थ्य, बीमारी या अन्य किसी क्षति पर कुछ पैसा खर्च करना पड़ सकता है।

मकर: विदेश यात्रा का योग है। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी।

कुंभ: विद्यार्थियों के लिए समय उत्तम है। संतान की ओर से भी शुभ समाचार मिल सकता है। वाद-विवाद से मानसिक कष्ट बढ़ेगा।

मीन: नई योजना शुरू करने में न करें जल्दबाजी। सभी पहलुओं के मूल्यांकन के बाद ही लें निर्णय।

LIVE TV