
20 अगस्त 2026 (गुरुवार) का दैनिक राशिफल
मेष
पारिवारिक जीवन खुशनुमा रहेगा, किसी सदस्य की उपलब्धि से घर में खुशी का माहौल बनेगा। व्यापार-नौकरी में नई जिम्मेदारियां और अच्छे अवसर मिल सकते हैं। आर्थिक स्थिति में राहत और पुराने निवेश से लाभ के संकेत हैं। प्रेम संबंध मधुर रहेंगे। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, मानसिक तनाव से बचें।
शुभ अंक: 7 | शुभ रंग: मैजेंटा
वृषभ
परिवार में शांति और महत्वपूर्ण आर्थिक चर्चा हो सकती है। कार्यक्षेत्र में धैर्य से काम आगे बढ़ेगा। आर्थिक मामलों में सावधानी रखें, अनावश्यक खर्च से बचें। प्रेम संबंध मधुर रहेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
शुभ अंक: 6 | शुभ रंग: पर्पल
मिथुन
पारिवारिक समस्याएं समझदारी से सुलझ सकती हैं। कार्यक्षेत्र में व्यावहारिक सोच से सफलता और सराहना मिलेगी। आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है। प्रेम संबंध पारदर्शी और अच्छे रहेंगे। आंखों की थकान से बचें।
शुभ अंक: 5 | शुभ रंग: हल्का गुलाबी
कर्क
परिवार और कार्यक्षेत्र में संतुलन बना रहेगा। बुजुर्गों की सलाह फायदेमंद रहेगी। व्यापार-नौकरी में अच्छे संपर्क और लाभ के योग हैं। प्रेम जीवन रोमांटिक रह सकता है। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।
शुभ अंक: 6 | शुभ रंग: हल्का पीला
सिंह
परिवार में शुभ खबर या उपलब्धि के संकेत हैं। कार्यक्षेत्र में नेतृत्व का अवसर और आत्मविश्वास से सफलता मिलेगी। आर्थिक लाभ और आय बढ़ने के योग हैं। प्रेम संबंध अच्छे रहेंगे। ऊर्जा ऊंची रहेगी, आराम भी जरूरी है।
शुभ अंक: 5 | शुभ रंग: लाल
कन्या
पारिवारिक या कानूनी अटके काम निपट सकते हैं। कार्यक्षेत्र में व्यवस्था और दस्तावेजी कामों में सफलता मिलेगी। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। प्रेम संबंध में सामंजस्य बना रहेगा। आंखों और सिरदर्द का ध्यान रखें।
शुभ अंक: 6 | शुभ रंग: पर्पल
तुला
परिवार में संतुलन और मधुर माहौल रहेगा। कार्यक्षेत्र में नए सहयोग और नेटवर्किंग के अवसर मिलेंगे। आर्थिक फैसले सोच-समझकर लें। प्रेम संबंध आकर्षक और अच्छे रहेंगे। स्वास्थ्य संतुलित रखें।
शुभ अंक: 6 | शुभ रंग: हल्का नीला
वृश्चिक
परिवार में सुखद मुलाकात या शांति का माहौल रहेगा। कार्यक्षेत्र में मेहनत से सफलता मिलेगी। आर्थिक मामलों में धैर्य रखें। प्रेम संबंध में व्यवहार से प्यार जताएं। स्वास्थ्य पर ध्यान दें।
शुभ अंक: 4 | शुभ रंग: सफेद
धनु
परिवार के साथ यादगार समय और धार्मिक/सांस्कृतिक योजनाएं बन सकती हैं। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां और अच्छे संपर्क मिलेंगे। आर्थिक गतिविधियों में सावधानी रखें। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
शुभ अंक: 2, 3, 9 | शुभ रंग: स्वर्णिम
मकर
आर्थिक और कारोबारी मामलों में तेजी रहेगी। महत्वपूर्ण निर्णय और पद-प्रतिष्ठा बढ़ने के संकेत हैं। परिवार का सहयोग मिलेगा। आत्मविश्वास ऊंचा रहेगा।
शुभ अंक: 2, 8, 9 | शुभ रंग: पीतवर्ण
कुंभ
पैतृक मामलों में सकारात्मक परिणाम, धन की आवक बढ़ेगी। वरिष्ठों का सहयोग और कामकाज में उन्नति के योग हैं। परिवार का साथ मिलेगा। नेतृत्व क्षमता बढ़ेगी।
शुभ अंक: 2, 3, 8 | शुभ रंग: पीतांबर
मीन
भाग्य का साथ बेहतर रहेगा। कारोबार अच्छा चलेगा, आध्यात्मिक रुचि बढ़ेगी। लेन-देन में जल्दबाजी से बचें। संबंधों में विश्वास बना रहेगा। सफलता के अच्छे संकेत हैं।
शुभ अंक: 2, 3, 9 | शुभ रंग: पीला




