
28 सितंबर 2026 (सोमवार) का राशिफल
मेष
किसी भी कार्य को करने में ऊर्जा रहेगी। नकारात्मक विचारों से दूर रहें। पुराने रुके कामों में तेजी आ सकती है और अटका भुगतान मिलने के योग हैं। व्यापार अच्छा रहेगा।
शुभ रंग: कॉपर / लाल | शुभ अंक: 5
वृषभ
भावुकता में दूसरों की समस्याओं में उलझने से बचें। खर्च बढ़ सकते हैं। कामों के परिणाम देरी से मिल सकते हैं। व्यवस्थित काम से नया ऑर्डर या अनुबंध मिलने की संभावना है।
शुभ रंग: पीकॉक ब्लू | शुभ अंक: 7
मिथुन
महत्वपूर्ण कार्यों में बढ़त और आय बढ़ने के योग हैं। विद्वानों की राय को महत्व दें। शिक्षा में एकाग्रता बनाए रखें। नए आय स्रोत बन सकते हैं।
शुभ रंग: हरा | शुभ अंक: 1
कर्क
परिश्रम का सही मूल्य मिलेगा। अतिरिक्त आय की संभावना है। प्रियजनों से बातचीत उत्साहवर्धक रहेगी। कार्यस्थल पर सजग रहें। व्यावसायिक सफलता के संकेत हैं।
शुभ रंग: ऑफ व्हाइट | शुभ अंक: 2
सिंह
कार्य सही दिशा में आगे बढ़ेंगे। भाग्य का समर्थन रहेगा। पारिवारिक सुख बढ़ेगा। व्यर्थ कार्यों में ऊर्जा न लगाएं। रुकावटें दूर होने और पुराने संपर्कों से लाभ के योग हैं।
शुभ रंग: कॉफी | शुभ अंक: 9
कन्या
अचानक यात्रा हो सकती है। धन संबंधी अनुबंध सावधानी से करें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। नया अनुबंध या ऑर्डर मिलने के शुभ योग हैं।
शुभ रंग: पर्पल | शुभ अंक: 8
तुला
व्यापार में त्वरित निर्णय से आगे रहेंगे। उच्च संपर्कों का लाभ मिलेगा। आत्मविश्वास बढ़ेगा। साझेदारी में मुनाफा और अटका पैसा मिलने के संकेत हैं।
शुभ रंग: महरून | शुभ अंक: 2
वृश्चिक
रुकावटों के बावजूद संघर्ष से आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे। प्रेम संबंध गहरे होंगे। खर्च अनियंत्रित हो सकते हैं। पुराने कर्ज संबंधी चिंताएं कम होने के योग हैं।
शुभ रंग: क्रीम | शुभ अंक: 4
धनु
समय अनुकूल है। कार्यों की गति बढ़ाएं। नए संपर्क लाभ दे सकते हैं। जॉब परिवर्तन के योग हैं। प्रेम में नई ऊर्जा महसूस होगी। दूर के संपर्कों से धन लाभ संभव है।
शुभ रंग: पीला | शुभ अंक: 6
मकर
विश्वसनीयता बढ़ेगी। उच्च अधिकारियों का समर्थन मिलेगा। पारिवारिक मामलों में धैर्य रखें। पैतृक संपत्ति या पुराने निवेश से लाभ के संकेत हैं।
शुभ रंग: सिल्वर | शुभ अंक: 5
कुंभ
व्यापार में सही नीति अपनाएं। एक से अधिक लाभ के अवसर बन सकते हैं। टीमवर्क जरूरी रहेगा। परिवार में सद्भावना बढ़ेगी। नए विचारों से अच्छे परिणाम मिलेंगे।
शुभ रंग: ब्राइट व्हाइट | शुभ अंक: 7
मीन
अधूरे कार्यों का तनाव रह सकता है। भावनात्मक संबंधों में निराशा महसूस हो सकती है। आर्थिक निर्भरता बढ़ सकती है। पुराने अनुभव के आधार पर फैसले लें। निवेश में सावधानी बरतें।
शुभ रंग: ब्राउन | शुभ अंक: 3




