आज का राशिफल

दिनांक-20 नवंबर, दिन- शनिवार, 2016 का राशिफल

आज का राशिफल

मेष : परिवार में सुख-शांति रहेगी। आपसी सहयोग रहेगा। वस्त्रों के प्रति रुझान बढ़ेगा। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं।

वृष : मन अशांत रहेगा। बातचीत में संयत रहें। मित्रों के सहयोग से आय के स्रोत विकसित हो सकते हैं। जीवन साथी को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं।

मिथुन : मन में शांति रहेगी। लेकिन धैर्यशीलता में कमी आएगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। कला एवं संगीत के प्रति रुझान बढ़ेगा।

कर्क : आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। लेकिन स्वभाव में चिड़चिड़ापन भी हो सकता है। किसी मित्र के सहयोग से रोजगार के अवसर मिल सकते हैं।

सिंह : आत्मविश्वास में कमी आएगी। मन में निराशा के भाव रहेंगे। भाइयों के सहयोग से पैतृक कारोबार में लाभ में वृद्धि होगी।

कन्या : आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। लेकिन अपनी भावनाओं को वश में रखें। कुटुम्ब-परिवार में धार्मिक संगीत के कार्यक्रम हो सकते हैं।

 तुला : कला एवं संगीत के प्रति रुझान बढ़ेगा। आय में कमी एवं खर्चों में वृद्धि की स्थिति रहेगी। नौकरी में स्थान परिवर्तन की संभावना बन रही है।

वृश्चिक : लेखनादि-बौद्धिक कार्यों से आय के साधन बन सकते हैं। किसी राजनेता से भेंट हो सकती है। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी।

धनु : मन में निराशा एवं असंतोष के भाव रहेंगे। जीवनसाथी से नोकझोंक हो सकती है। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे।

मकर : आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। लेकिन आलस्य में वृद्धि होगी। भवन के रखरखाव पर खर्च बढ़ेंगे। परिश्रम की अधिकता रहेगी।

कुंभ : आत्म संयत रहें। परिवार की समस्या बढ़ सकती हैं। पिता से धन की प्राप्ति हो सकती है। संतान को कष्ट होंगे।

मीन : आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। लेकिन अति उत्साही होने से बचें। परिवार में सुख-शांति रहेगी। मीठे खानपान के प्रति रुझान रहेगा।

LIVE TV