आज का राशिफल

दिनांक-17 नवंबर, दिन- गुरुवार, 2016 का राशिफल

आज का राशिफल

मेष : आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे, लेकिन अति उत्साही होने से बचें। दिनचर्या अव्यवस्थित रहेगी। जीवन साथी का सहयोग मिलेगा।

वृष : वाणी में सौम्यता रहेगी। भाइयों से आर्थिक सहयोग मिलेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। खर्चों की अधिकता रहेगी।

मिथुन : मानसिक शांति रहेगी। लेकिन आत्मविश्वास में कमी रहेगी। बातचीत में संयत रहें। भाइयों से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं।

कर्क : मन अशांत रहेगा। धार्मिक कार्यों में व्यस्तता हो सकती है। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं।

सिंह : पारिवारिक कारोबार का विस्तार होगा। लाभ के अवसर मिलेंगे। कला एवं संगीत के प्रति रुझान रहेगा। सुस्वादु खानपान में रुचि रहेगी।

कन्या : दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। घर-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। नौकरी में तरक्की के योग बन रहे हैं।

तुला : कुटुम्ब के किसी बुजुर्ग से धन प्राप्ति हो सकती है। दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। नौकरी में कार्यक्षेत्र में परिवर्तन की संभावना बन रही है।

वृश्चिक : अपनी भावनाओं को वश में रखें। रोजमर्रा के कार्यों में व्यवधान आएंगे। भाइयों का सानिध्य एवं सहयोग मिलेगा।

धनु : कला एवं संगीत के प्रति रुझान बढ़ेगा। मानसिक शांति तो रहेगी, लेकिन बातचीत में संयत रहें। जीवनसाथी को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं।

मकर : आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे, लेकिन आत्म संयत रहें। क्रोध के अतिरेक से बचें। धर्मकर्म में रुचि बढ़ेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

कुंभ : मानसिक शांति रहेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। कुटुम्ब-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। वस्त्रों आदि का उपहार मिलेगा।

मीन : मानसिक शांति रहेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। सम्पत्ति से आय में वृद्धि हो सकती है। संतान सुख में बढ़ोतरी होगी।

LIVE TV