आज का राशिफल

दिनांक-30 अक्‍टूबर, दिन- रविवार, 2016 का राशिफल

आज का राशिफल

मेष:- कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा। नाजुक संबंधों में भावनात्मक तालमेल बिठाने का प्रयत्न करें। नये कायरें के क्रियान्वयन हेतु प्रयत्न तीव्र होगा। जीवन साथी के साथ मधुरता कायम रखें।

बृषभ:- विरोधियों की प्रबलता से कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां संभव। जीविका क्षेत्र में नये आयाम उत्साहित करेंगे। कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुकूल चलने का प्रयत्न करें। शिक्षा में परिश्रम तीव्र होगा।

मिथुन:- किसी सहकर्मी के खराब व्यवहार से कष्ट संभव। कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा। पारिवारिक संबंधों में कटुता जैसी स्थिति न आने दे। आवेश में लिये गये निर्णय से पश्चाताप संभव।

कर्क:- किसी विपरीतलिंगी संबंध के प्रति आकर्षण बढ़ेगा। रोजगार में समस्याओं से हतोत्साहित न हों। अपनी क्षमताओं व गुणवत्ता पर भरोसा रखें क्योंकि आगे बहुत सारी सफलताएं मिलेंगी।

सिंह:- सुन्दर भावनात्मक अभिव्यक्ति से संबंधों की मधुरता बढ़ेगी। रोजगार की समस्याओं को लेकर मन चिंतित होगा। किसी बड़ी यात्रा के प्रति मन उत्साहित होगा। असीम प्रतिभाओं के बावजूद मन हीन रहेगा।

कन्या:- कोई महत्वपूर्ण आकांक्षा अपनी सार्थकता हेतु आपको उद्वेलित करेगी। दूसरों की आलोचना का असर अपने मनोबल पर न पडऩे दें। ग्रहों की अनुकूलता प्रगति के अच्छे अवसर प्रदान करेगी।

तुला:- कुछ नये उत्साह व कार्य क्षमता की अनुभूति करेंगे। आर्थिक प्रगति के लिए मन नई-नई युक्तियों पर केंद्रित होगा। नई सफलताएं सुखों का आगाज करेंगी। योजनाओं के फलीभूत होने से मन प्रसन्न होगा।

वृश्चिक:- बीती बातों को भूल वर्तमान में जीने की चेष्ठा करें। कल्पनाएं व आकांक्षाएं अपनी सार्थकता हेतु आपको उद्वेलित करेंगी। निर्थक दूसरों की पीठ पीछे आलोचना न करें।

धनु:- दूसरों की सफलता से अपने अंदर हीनभावना न पाले। नौकरी का वातावरण थोड़ा अरुचिकर होगा तथा स्थान परिवर्तन का भी योग है। दूसरों की बात इधर से उधर न करें।

मकर:- रोजगार में कुछ आकस्मिक सफलता का योग है। पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति में व्यय संभव। प्रयासरत कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होने से मन प्रसन्न होगा। कार्यक्षेत्र में क्षमताओं का भरपूर लाभ उठाएंगे।

कुंभ:- रोजगार क्षेत्र में नये अवसर उत्साह का संचार करेंगे। आवेश में लिये गये निर्णय से हानि संभव। राजनीतिक सरगर्मियां आपकी व्यस्तता को बढ़ाएंगी। मित्रवत संबंधों का लाभ प्राप्त होगा।

मीन:- आपकी सारी समस्याएं खुद ब खुद सुलझ जाएंगी। बस धैर्य पूर्वक समय का इन्तजार करें। किसी नयी दिशा में सकारात्मक सोच अवश्य रंग लायेगी। पुरानी घटनाओं के स्मरण से मन को कष्ट संभव।

LIVE TV