आज का राशिफल | 13-09-2016

मेष
व्यावसायिक क्षेत्र में आशानुकूल सफलता के योग बनेंगे। बड़े एवं प्रतिष्ठित लोगों से मेल-जोल बढ़ेगा। सुखद यात्रा के योग बनेंगे।

वृष
लाभ का मार्ग अवरुद्ध होगा। सुख में कमी आएगी। व्यापार में कर्मचारियों पर अधिक विश्वास न करें। उत्तेजना कार्यों को और उलझा सकती है।

मिथुन
व्यापार, रोजगार में समय पर निर्णय न ले पाने से हानि हो सकती है। अधिक खर्च से बचें। शत्रुओं द्वारा बाधाएं उत्पन्न की जा सकती हैं।

कर्क
सहयोग व अच्छे संबंधों के कारण लाभ होगा। जीवनसाथी की भावनाओं का अनादर न करें। कर्ज लेने से बचें। पारिवारिक क्लेश होगा।

सिंह
प्रतिकूलता दूर होगी और तनावमुक्त होने से प्रसन्नता होगी। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। व्यापार में आशानुकूल लाभ की संभावना है।

कन्या
नए संबंध बनेंगे। संतान के भविष्य की चिंता रहेगी। आर्थिक तंगी से मुक्ति मिलेगी। सफल प्रवास होगा। यात्रा लाभप्रद रहेगी।

तुला
प्रयास तुरंत फलदायी होंगे। नवीन योजनाएं साकार हो सकेंगी। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। मितव्ययी बनें अन्यथा परेशानी हो सकती है।

वृश्चिक
दांपत्य सुख रहेगा। दूसरों के कामों में हस्तक्षेप से बचें। सामाजिक सम्मान मिलेगा। किसी की आलोचना न करें। व्यर्थ संदेह नहीं करें।

धनु
अर्थ संबंधी कार्यों में सफलता मिलने से हर्ष होगा। स्वयं के द्वारा लिए गए निर्णय लाभप्रद होंगे। घर में आनंददायक माहौल रहेगा।

मकर
सम्मान व यश बढ़ेगा। व्यापार अच्छा चलेगा। पराक्रम व सुख-समृद्धि बढ़ने से अनेक रुके काम पूर्ण होंगे। वाणी पर नियंत्रण जरूरी है।

कुंभ
व्यक्तिगत कामों में उन्नति होगी। व्यावसायिक प्रतिस्पर्धा में विजय मिलेगी। आपके कार्यों की समाज में प्रशंसा होगी। धर्म में रुचि रहेगी।

मीन
पठन-पाठन में रुचि जागृत होगी। कशमकश दूर होगी। खर्चों में कमी करें। कार्य की सफलता के लिए प्रयत्नशील रहें। रुका धन प्राप्त होगा।

LIVE TV