आज का राशिफल

दिनांक-10 अक्‍टूबर, दिन- सोमवार, 2016 का राशिफल

आज का राशिफल

मेष : आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। संतान को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। खर्चों में वृद्धि होगी।

वृष : आत्मसंयत रहें। धैर्यशीलता में कमी रहेगी। परिवार की समस्या परेशान कर सकती है। आय में अवरोध आ सकते हैं।

मिथुन : आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। संतान की ओर से सुखद समाचार मिल सकता है। नौकरी में अफसरों से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं।

कर्क : आत्मविश्वास में कमी आएगी, लेकिन परिवार का सहयोग मिलेगा। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। कार्यक्षेत्र में परिश्रम की अधिकता रहेगी।

सिंह : वाणी में कठोरता के भाव रहेंगे। बातचीत में संयत रहें। रोजमर्रा के कार्यों में व्यवधान आएंगे। संगीत के प्रति रुझान बढ़ेगा।

कन्या : अपनी भावनाओं को वश में रखें। जीवनसाथी से नोकझोंक हो सकती है। घर-परिवार में धार्मिक संगीत के कार्यक्रम हो सकते हैं।

तुला : आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। लेकिन आय में कमी एवं खर्चों में वृद्धि से परेशान हो सकते हैं। माता से धन की प्राप्ति हो सकती है।

वृश्चिक : आरामतलबी बढ़ेगी। आलस्य की अधिकता रहेगी। माता का सानिध्य मिलेगा। बातचीत में संयत रहें। वस्त्रों आदि पर खर्च बढे़ंगे।

धनु : आत्मविश्वास में कमी आएगी। परिवार का सहयोग मिलेगा। रहन-सहन कष्टदायी हो सकता है। नौकरी में यात्रा पर जा सकते हैं।

मकर : व्यर्थ के लड़ाई-झगड़े एवं विवादों से दूर रहें। परिवार के साथ धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। रहन-सहन कष्टदायी रहेगा।

कुंभ : आत्मसंयत रहें। धैर्यशीलता में कमी आएगी। आय में व्यवधान आ सकते हैं। किसी मित्र के सहयोग से आय के स्रोत विकसित हो सकते हैं।

मीन : अपनी भावनाओं को वश में रखें। कुछ पुराने मित्रों से भेंट हो सकती है। किसी मित्र के सहयोग से रोजगार के अवसर मिल सकते हैं।

LIVE TV