आज का राशिफल 11 जुलाई दिन शनिवार, जानिए कैसा रहेगा आज आपका दिन…

मेष — आज दिन नकारात्मक खबरों से युक्त हो सकता है। लोग आपके विचारों का विरोध कर सकते हैं। अपनी कार्यशैली में कुछ सुधार करेंगे। अनावश्यक खर्च सामने आ सकते हैं। दूसरों के कार्य में हस्तक्षेप न करें। यात्रा के दौरान विशेष सावधानी बरतें।

वृषभ — विवाहित लोगों का दाम्पत्य जीवन काफी अच्छा रहेगा। आज पूरा दिन व्यस्तता पूर्ण रहने वाला है। प्रियजनों के साथ बहुत अच्छा समय बीतेगा। जीवनसाथी के व्यवहार से प्रसन्न रहेंगे। कारोबार में उच्च आर्थिक लाभ की प्रबल सम्भावना है। लोग आपके विचारों से प्रभावित होंगे।

मिथुन — आज आप अपनी छवि को लेकर चिन्तित रहेंगे। भूमि और सम्पत्ति में निवेश कर सकते हैं। समय परेशानी भरा हो सकता है। कारोबार में कोई बड़ा परिवर्तन करने से बचें। घर के लिये जरूरी सामान खरीद सकते हैं।

कर्क — माता-पिता का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। साझेदारी के प्रोजेक्ट्स में लाभ मिलेगा। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है। बॉस आपसे काफी प्रसन्न रहेंगे। जीवनसाथी की स्वास्थ्य समस्या दूर होगी।

सिंह — निजी रिश्तों को पर्याप्त समय नहीं दे पायेंगे। किसी महत्वपूर्ण काम को लेकर तनाव हो सकता है। शत्रु आप पर हावी होने का प्रयास करेंगे। पुराने रोग उभर सकते हैं। उत्साह में कमी महसूस करेंगे। बुरी संगत से दूर रहें।

कन्या —  भागदौड़ अधिक करने पर ही अच्छे परिणाम मिलेंगे। मन कल्पनाओं में खोया रहेगा। व्यवसाय में वृद्धि होगी। अल्प प्रयास करने पर ही कार्य सिद्ध होंगे। जीवनसाथी के व्यवहार से आह्लादित रहेंगे।

तुला — जॉब में आपके कार्यों और योगदान को प्रशंसा मिलेगी। पूरे जोश और जुनून से अपना काम पूरा करने का प्रयास करेंगे। काम के दबाव में अपने निजी जीवन को प्रभावित न होने दें। माइग्रेन के रोगियों को थोड़ी समस्या हो सकती है। दिन अच्छी और सार्थक गतिविधियों से युक्त रहेगा।

वृश्चिक — आत्मविश्वास और मनोबल बढ़ा हुआ रहेगा। अपनी योग्यता को और विकसित करने का प्रयास करेंगे। भाइयों के साथ सम्बन्ध प्रगाढ़ होंगे। कोई शुभ समाचार मिल सकता है। नये लोगों से मिलने का मौका मिलेगा।

धनु — कार्यों में कुछ विलम्ब होने से मन अप्रसन्न रहेगा। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। अपने करियर में बदलाव का विचार बना सकते हैं। घर के माहौल में कुछ असन्तोष रहेगा। वित्तीय मामलों की अनदेखी न करें।

मकर — धर्म और आध्यात्म में रुचि लेंगे। कार्यक्षेत्र में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। रोगियों को स्वास्थ्य लाभ होगा। जॉब में परिवर्तन करना चाहते हैं तो समय काफी अच्छा है। अनुभवी व्यक्तियों की सलाह आपके बहुत काम आयेगी।

कुम्भ — कार्यक्षेत्र में काफी अच्छी उन्नति होने के योग बन रहे हैं। कीमती वस्तु गुम हो सकती है। एकतरफा फैसला लेने से बचें। निर्णय लेने में असमंजस की स्थितियाँ बनेंगी। आपमें एकाग्रता की कमी रहेगी।

मीन — अपनी जिम्मेदारियों को अच्छी तरह निभायेंगे। जीवनसाथी के सहयोग से महत्वपूर्ण काम पूरे होंगे। धर्म-कर्म में काफी मन लगेगा। नये व्यवसायिक सम्बन्ध बन सकते हैं। जॉब में आपका प्रभाव बढ़ेगा। परिवार में प्रेम और खुशहाली होगी।

LIVE TV