आज का राशिफल, 09 सितंबर 2019 , दिन- सोमवार

Aries (मेष)

आज का दिन : कुछ पुराने रिश्ते यदि दूर जा रहे हैं तो निराश न हों, इसमें भी आपकी ही भलाई है। यदि किसी चीज को पकड़ कर रखने का प्रयास करेंगे तो दर्द आपको ही होगा। अपने आपको परिस्थतियों के अनुसार ढालने का प्रयास करें। बदलाव जीवन का एक जरूरी हिस्सा है और यह आपके लिए भी हितकारी है। स्थान परिवर्तन से आपकी हेल्थ पर अच्छा असर पड़ेगा।

बुरी बातें : आज आप फालतू चिंता से बचें।  खर्च की स्थिति बन सकती है। मन में दबी कोई पुरानी बात आज आपको परेशान भी कर सकती है। ऐसी बातों को मन से निकालने की कोशिश करें जो आपको परेशान करती हैं। प्रणय संबंधों में नाटकीय तरह से उतार-चढ़ाव आ सकते हैं|”

प्रेम प्रसंग : रिश्तों में बदलाव के कारण मन में कुछ असमंजस की स्थिति उत्पन्न हो सकती है, लेकिन यह बदलाव आपके हित में हैं, इनसे घबराएं नहीं।

नौकरी/शिक्षा : कार्यक्षेत्र के लिए सोमवार अच्छा रहेगा। काम से संबंधित किसी यात्रा के योग बन सकते हैं। करियर लाइन या नौकरी बदलने का विचार अच्छा रहेगा आपकी प्रगति के लिए।

सेहत : स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। नियमित रूप से कर रहे व्यायाम से जल्द ही अच्छा फल मिलेगा।

Taurus (वृषभ)

आज का दिन : यदि अपने काम से संतुष्ट नहीं हैं तो वह काम करें, जिसमें आपको खुशी मिलती हो। थोड़ा समय अपने लिए अवश्य निकालें और आने वाले जीवन की राह और लक्ष्य का निर्धारण करें। दैवीय कृपा से आपको बहुत कुछ मिला है, अपने कौशल से दूसरों का मार्गदर्शन करें, दूसरों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने की आप क्षमता रखते हैं, अपने इस उत्तरदायित्व को निभाएं। जब तक इससे दूर भागते रहेंगे तब तक जीवन में असंतोष की भावना बनी रहेगी।

बुरी बातें : गोचर कुंडली के आठवें भाव में चंद्रमा होने से दुर्घटना और चोट का डर रहेगा। फालतू खर्चा भी बढ़ सकता है। आज आपको थोड़ी बेचैनी हो सकती है। कोई बड़ा फैसला लेने में कन्फ्यूज भी हो सकता है।

प्रेम प्रसंग : परिजनों के साथ बाहर घूमने जाने का प्रोग्राम बन सकता है। बच्चों के साथ अच्छा समय बिताएंगे।

नौकरी/शिक्षा : समय का सदुपयोग करेंगे। दिन सामान्य होगा।

सेहत : स्वास्थ्य के लिए अपने प्रयास करते रहें। रेकी, प्राणिक हीलिंग, चक्र हीलिंग आदि चिकित्साओं से लाभ होगा।

 

Gemini (मिथुन)

आज का दिन : निजी और व्यवसायी जीवन में संतुलन बनाने का प्रयास करें। कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले सोच विचार कर लें, किसी एक्सपर्ट की सलाह लेने में भलाई है। यदि किसी बात से परेशान हैं तो उसे शेयर करें, ऐसा करने से आपको कोई कमजोर नहीं समझेगा। अपनी परेशानी व्यक्त करना शक्ति का सूचक है। आपकी योग्यता में कोई कमी नहीं है, लेकिन जिस प्रकार की सफलता आप ढूंढ रहे हैं, उसके लिए अपने कौशल से सबका भला करें, उसे अपने तक सीमित न रखें।

बुरी बातें : आसपास के लोग किसी न किसी बात पर आपसे नाराज हो सकते हैं। आज परिवार के कुछ लोग भी आपके कारण दुखी हो सकते हैं। किसी बात का अनजाना डर भी आपको परेशान कर सकता है। किसी पुरानी बात को लेकर टेंशन हो सकती है। उसके कारण आपके दूसरे कामकाज पर भी असर पड़ सकता है।

प्रेम प्रसंग : अपने काम में इतना मग्न न हो जाएं कि अपने परिवार और प्रियजनों के लिए समय न निकाल पायें।

नौकरी/शिक्षा : अगर कार्यक्षेत्र में उन्नति करना चाहते हैं तो अपने अहं भाव को त्याग कर अपना कौशल दूसरों को भी सिखाएं।

सेहत : स्वास्थ्य का ध्यान रखें। किसी भी रोग का कारण दबी हुई भावनाएं होती हैं।

 

Cancer (कर्क)

आज का दिन : किसी बात को लेकर चिंतित हैं तो उसे किसी से शेयर करें। इससे मन भी हल्का होगा और चिंता का हल भी मिल जाएगा। भविष्य को लेकर परेशान न हों, समय के साथ सब कुछ सुलझ जाएगा। आपमें ऊर्जा की कमी नहीं रहेगी। इसे उचित दिशा में लगाएं। अपनी सेहत का पूरा ख़याल रखें।

बुरी बातें : आप अपने मूडी स्वभाव पर नियंत्रण रखें। लगातार भाग-दौड़ करनी पड़ सकती है। अचानक मन में बदलाव से नुकसान हो सकता है। भाइयों और दोस्तों से भी अनबन हो सकती है

प्रेम प्रसंग : प्रियजन से अगर किसी बात के कारण नाराज हैं तो उसे शेयर करें, अपने मन में रखने से किसी भी बात या झगड़े का हल नहीं होगा।

नौकरी/शिक्षा : काम में कुछ ज्यादा फलदायक नहीं रहेगा। काम में किसी कठिनाई के चलते किसी एक्सपर्ट से सलाह लेंगे तो अच्छा रहेगा।

सेहत : स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। अपने मन की बातें व्यक्त करने से सेहत में भी लाभ होगा। किसी अच्छे काउंसलर से मिलें।

Leo (सिंह)

आज का दिन : दूसरों की बातों में न उलझें, अपनी सोच और समझ से भी काम लें, जरूरी नहीं किसी और की सलाह आपके लिए लाभकारी हो। किसी करीबी जानकार से सावधान रहें नहीं तो आपको निराश होना पड़ सकता है। आज मेडिटेशन आदि क्रियाओं में अपना थोड़ा समय बिताएं, आपके लिए यह अच्छा रहेगा।

प्रेम प्रसंग : किसी भी रिश्ते में आत्मसम्मान बना कर रखें नहीं तो उस रिश्ते में कडवाहट उत्पन्न हो सकती है।

नौकरी/शिक्षा : काम में फोकस बनाएं रखें। इधर-उधर की बात में ध्यान देंगे तो आपका नुकसान हो सकता है।

सेहत : स्वास्थ्य का ध्यान रखें, तनाव से बचें। मेडिटेशन करें, अध्यात्मिक सोच वाले काम से जुड़ें।

 

Virgo (कन्या)

आज का दिन : सफलता के लिए बहुत मेहनत भी करनी पड़ेगी। आपकी योजनाएं जल्द ही लागू हो सकेंगी। आपकी मान प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी। काम में आपका फोकस बहुत अच्छा बना हुआ है, लेकिन इसके चलते अपने परिवार और निजी जीवन की जिम्मेदारियों को अनदेखा न करें। उनकी ओर भी ध्यान दें। किसी परिवारजन के साथ व्यापार करने का सोच रहे हैं तो अच्छा रहेगा। सामाजिक मेलजोल में किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। जिससे आपके अच्छे गहरे संबंध बनेंगे।

बुरी बातें : दुश्मनों से सावधान रहना चाहिए। धन हानि का डर रहेगा। आर्थिक स्थिति भी सामान्य नहीं होने से मूड खराब रहेगा। रोजमर्रा के काम पूरे होने में कुछ परेशानियां और विवाद सामने आ सकते हैं।

प्रेम प्रसंग : प्रियजनों के साथ थोड़ा समय अवश्य बिताएं। उनसे आपको पूरा सहयोग मिलेगा। उनकी ज़रूरतों को अनदेखा न करें।

नौकरी/शिक्षा : काम में आपका फोकस बहुत सुंदर बना हुआ है। बॉस और सहकर्मियों से प्रशंसा मिलेगी।

सेहत :  स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। किसी व्यायाम आदि का नियमित रूप से पालन करें।

Libra (तुला)

आज का दिन : जीवन की दौड़ में कभी-कभी व्यक्ति अपने जीवन के लक्ष्य को भूल जाता है। उस लक्ष्य को जानने का प्रयास करें और उसकी ओर अग्रसर हों। यदि आर्थिक रूप से स्थिति अनुकूल नहीं है तो वह जल्द ही सामान्य हो जाएगी। अपने आप पर भरोसा रखें।

बुरी बातें : नौकरी और धंधे की रुकावटें आज भी रहेगी। काम करने वालों को आपसे जलन हो सकती है। बिजनेस में लेन-देन के मामले उलझ सकते हैं। ऑफिस में किसी तरह का विवाद होने के योग बन रहे हैं।

प्रेम प्रसंग : परिवारजनों के साथ थोड़ा समय बिताने से रिश्तों में बहुत सुधार आएगा। अपनी सोच को अड़ियल न होने दें।

नौकरी/शिक्षा : यदि नया व्यापार आरंभ करने का सोच रहे हैं तो लाभ होगा। धन लाभ के योग बन रहे हैं।

सेहत : अपने विचारों में नरमी रखेंगे तो शरीर में भी रोगों से जल्द निजात मिलेगी।

 

Scorpio (वृश्चिक)

आज का दिन : दूसरों की बातों से इतना प्रभावित न हों कि आपके निर्णयों में गलती हो। कोई महत्वपूर्ण निर्णय न लें। तनाव के लिए किसी एक्सपर्ट या काउंसलर से अवश्य मिलें, अपनी सेहत का ख़याल रखें। हंसमुख स्वभाव से सभी परेशानियां जल्द हल हो जाती हैं। मांगने पर आसानी से मदद मिल जाएगी।

बुरी बातें : जल्दबाजी या जोश में आकर लोगों से ऐसे वादे कर सकते हैं जिनको निभाना आपके लिए कठिन है। कुछ लोगों से बहस भी हो सकती है। आने वाले दिनों को लेकर किसी बात का टेंशन भी हो सकता है|

प्रेम प्रसंग : रिश्तों में अपने आत्मसम्मान से कोई समझौता न करें। किसी की बातों में आकर कोई निर्णय न लें।

नौकरी/शिक्षा : कार्यक्षेत्र में बॉस या सहकर्मियों की बातों से अधिक प्रभावित न हों, वरना इससे आपकी कार्यकुशलता में कमी आ सकती है, जिससे आपका नुकसान हो सकता है।

सेहत : स्वास्थ्य का ध्यान रखें। यदि टेस्ट रिपोर्ट अनुकूल न हो तो किसी दूसरे डॉक्टर से एक और सलाह अवश्य लें।

Sagittarius (धनु)

आज का दिन : अपनी ऊर्जा को उचित दिशा में लगाने का अवसर नहीं मिल पा रहा। इस कारण अपने मन में कोई तनाव न होने दें। अवसर यदि नहीं मिल रहा तो अवसर बनाने का प्रयास करें। कुछ नया आरंभ करने के लिए दिन अच्छा है, कोई नई योजना बनाएं, लेकिन उस पर काम करने की भी आवश्यकता है।

बुरी बातें : धनु राशि के लोग बिजी रहेंगे। आज आपको अपनी इच्छाएं मारनी पड़ेंगी। जो काम आपको पसंद नहीं, न चाहते हुए वो ही आपको करने पड़ सकते हैं।  कुछ मामलों में आपका मूड जल्दी खराब भी हो सकता है। किसी का गुस्सा किसी ओर पर निकालने से आपके संबंधों पर नकारात्मक असर भी पड़ सकता है।

प्रेम प्रसंग : रिश्तों में किसी भी बात से चिंतित न हों, परिस्थिति जल्द ही आपके अनुकूल हो जाएगी।

नौकरी/शिक्षा : कार्यक्षेत्र में कोई अच्छा नया अवसर मिलेगा। नौकरी ढूंढ रहे हैं तो सफलता मिलने के आसार हैं।

सेहत : किसी पुराने रोग से जल्दी ही निजात मिलेगी। ऊर्जा की कमी नहीं है, उसे उचित दिशा में लगाएं।

 

Capricorn (मकर)

आज का दिन : घर के फैसलों में किसी बाहर वाले की सलाह को बहुत महत्व न दें नहीं तो परेशानी हो सकती है। दिन की शुरुआत कुछ धीमी रहेगी, ऊर्जा की कमी हो सकती है। यात्रा कम करने का प्रयास करें। यात्रा के दौरान कुछ परेशानी हो सकती है। किसी की भी सलाह मानने से पहले यह अवश्य देख लें, कि वह सलाह आपके लिए कितनी कारगर है। दूसरों की राय को इतना महत्व न दें कि अपनी पहचान ही खो जाए।

बुरी बातें : पैसे संभाल कर रखें। किसी तिकड़म के प्रयोग में आप सावधान रहें। इधर की बातें उधर करने से बचें। अपनी बातें भी लोगों से शेयर करने से बचें।

प्रेम प्रसंग : परिवार में किसी की बात को दिल पर न लें।

नौकरी/शिक्षा : सचेत रहने की आवश्यकता है। अपना फोकस अपने लक्ष्य पर बनाए रखें।

सेहत : तनाव से बचें। मेडिटेशन, योग और प्राणायाम आपके लिए लाभकारी रहेंगे।

Aquarius (कुंभ)

आज का दिन : परेशानी का हल तभी मिलता है, जब आप परेशानी को नकारने की बजाय पहले उसे स्वीकार करते हैं और फिर उसे समझते हैं। हर परिस्थिति में निहित वरदान को पहचानें। यह समय आध्यात्मिक उन्नति का भी है। इस अवसर को व्यर्थ न होने दें। कोई ऐसा व्यक्ति जल्दी ही मिलेगा जो आपका मार्गदर्शन देगा। कुछ नया अवश्य सीखें। इससे आपकी अध्यात्मिक उन्नति भी होगी।

बुरी बातें : वृष राशि वाले लोगों को आज सावधान रहना होगा। महत्वपूर्ण फैसले लेने के लिए दिन इतना अच्छा नहीं है जितना आपको लग रहा है।

प्रेम प्रसंग : रिश्तों में कुछ बदलाव और परिवर्तन के कारण परिवार में स्थिति तनावपूर्ण रह सकती है।

नौकरी/शिक्षा : करियर लाइन बदलने का सोच रहे हैं तो यह समय उसके लिए उत्तम है।

सेहत :  स्वास्थ्य संबंधी कोई लक्षण परेशान कर सकते हैं। इन्हें नजरअंदाज न करें।

 

Pisces (मीन)

आज का दिन : अपना काम और अपनी जिम्मेदारियों को न टालें नहीं तो परिस्थिति को बिगड़ने में ज्यादा समय नहीं लगेगा। अपना काम पूरे फोकस से करते रहें। कोई लापरवाही न करें। अपने मूड स्विंग पर नियंत्रण रखें। कुछ समय से चला आ रह काम संपन्न हो सकता है। थोड़े और धैर्य की आवश्यकता है। रिश्तेदारों से मिलने का मौका मिलेगा। अपनी जिम्मेदारियों निभाने से न कतराएं।

बुरी बातें : आप कोई ऐसा फैसला न लें, जिसका असर लंबे समय के लिए होना हो। कुछ स्थितियां ऐसी हैं, जिन पर आपका नियंत्रण न के बराबर रहेगा। जोखिम भरे काम आज टालने की कोशिश करें।

प्रेम प्रसंग : प्रियजनों के साथ बाहर घूमने का प्रोग्राम बन सकता है। रिश्तेदारों से मिलने का मौका मिलेगा।

नौकरी/शिक्षा : काम काज में टाल मटोल न करें नहीं तो हाथ में आया हुआ अवसर निकल जाएगा।

सेहत : स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। यदि किसी रोग से जूझ रहे हैं तो अच्छी सेहत के लिए थोड़े और प्रयास करने की आवश्यकता है।

LIVE TV