आज का राशिफल (05-05-2021) : जानिए कैसा रहने वाला है आपका दिन, क्या बरतनी होगी सावधानी

मेष राशि – आप को क्रोध पर संयम बरतने के लिए सलाह देते हैं। क्रोध पर संयम न रखने से आप के कार्य और सम्बंध भी बिगड़ने की संभावना है। मानसिकरुप से व्यग्रता और बेचैनी के कारण किसी कार्य में आपका मन न लगे यह हो सकता है। स्वास्थ्य भी कुछ नरम-गरम रहेगा। किसी धार्मिक स्थल अथवा मांगलिक प्रसंग में उपस्थित रहने का आमंत्रण मिलेगा।

वृषभ राशि – शारीरिकरुप से अस्वस्थ रहने से तथा कार्यसफलता प्राप्त करने में विलंब होने से आप निराश हो जाएंगे। आज किसी नए कार्य का शुभारंभ न करे। खान-पान में उचित अनुचित का विवेक रखें। आज कार्यभार अधिक रहेगा। इसलिए शिथिलता रहेगी। प्रवास में भी विध्न उपस्थित होंगे। बेहतर होगा आज किसी कार्य के पीछे मानसिक सुख शांति न गंवाकर योग, ध्यान और आध्यात्मिकता का आश्रय लें।

मिथुन राशि – शारीरिक और मानसिकरुप से आप खुशी का अनुभव करेंगे। मित्रो और परिवारजनो के साथ प्रवास या पर्यटनस्थल पर घूमने-फिरने का आनंद उठा सकेंगे। स्वादिष्ट भोजन का स्वाद ले सकेंगे और नए वस्त्रो की खरीदी भी करेंगे। वाहनसुख भी मिलेगा। आपके मान-सम्मान और लोकप्रियता में भी वृद्धि होने के संकेत हैं।

कर्क राशि – व्यवसाय में आज का दिन लाभदायी रहेगा ऐसा गणेशजी कहते हैं। कार्यालय में सहकार्यकरों का सहकार भी प्राप्त होगा। परिवारजन आपके साथ आज आनंदपूर्वक समय बिताएँगे। मानसिकरुप से भी आप संपूर्ण स्वस्थ अनुभव करेंगे। प्रतिस्पर्धियों पर विजय मिलेगा। कार्य में यश प्राप्त होगा। खर्च की मात्रा अधिक रहेगी।

सिंह राशि- वाणी पर संयम रखिएगा। गलतफहमियों को दूर कर दीजिएगा। सम्बंधियों के साथ मनमुटाव के प्रसंग बनेंगे। परंतु मध्याहन के बाद मित्रों और स्नेहीजनों के साथ हुई भेंट से आज का मन प्रसन्न होगा। धन का खर्च अधिक होगा और अपयश प्राप्त होने का योग है।

कन्या राशि- आज परिस्थिति अनुकूल रहेगी। शारीरिक और मानसिक रूप से सुख शांति रहेगी। व्यावसायिक क्षेत्र में भी वातावरण अनुकूल रहेगा। परंतु मध्याहन के बाद आप के मन की स्थिति द्विधापूर्ण रहेगी। इससे आज कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में बाधा होगी। कोर्ट-कचहरी के कार्यों में निर्णय लेते समय सावधानी बरतिएगा।

तुला राशि- प्रातः बेला में आप का मन चिंताग्रस्त रहेगा। शारीरिक रूप से शिथिलता और आलस्य रहेगा। व्यवसाय में आपके अधिकारी आप पर अप्रसन्न रहेंगे। संतान के साथ भी मतभेद हो सकता है परंतु मध्याहन के बाद कार्यालय के वातावरण में सुधार होगा। उच्च अधिकारीगण की कृपादृष्टि आप को लाभ देगी अतः पदोन्नति हो सकती है। सामाजिक क्षेत्र में भी मान-सम्मान प्राप्त करने के प्रसंग बनेंगे।

वृश्चिक राशि- शारीरिक रूप एवं मानसिक रूप से आप अस्वस्थ रहेंगे। मानहानि न हो इसका ध्यान रखिएगा। वाणी पर संयम रखने से परिस्थिति अनुकूल बन सकेगी। उदर सम्बंधित दुःख से व्यग्र रहेंगे। व्यावसायिक क्षेत्र में आपत्ति आ सकती है। ऊपरी अधिकारियों से संभलकर चलिएगा। व्यवसाय में स्थिति प्रतिकूल रहेगी ऐसा अनुभव होगा।

धनु राशि- प्रातःकाल के समय आप आनंद और मनोरंजन में डूबे रहेंगे। पारिवारिक वातावरण भी आनंदप्रद रहेगा। शारीरिक और मानसिक रुप से भी आप स्वस्थ रहेंगे, परंतु मध्याहन के बाद आप के मन में नकारात्मक विचारों की भावनाओं से भारीपन का अनुभव होगा। इससे मन व्यथित हो जाएगा। क्रोध की मात्रा भी बढ सकती है। परिवारजनों तथा सहकारियों के साथ अधिक वाद-विवाद न कीजिएगा।

मकर राशि – नए कार्य की शुरुआत करने के लिए खूब अनुकूल दिन है। भाग्यवृद्धि और धनलाभ की संभावनाएँ हैं। पारिवारिक या व्यावहारिक कार्य के अवसर पर बाहर जाना पड़ेगा। नजदीक के स्थान पर धार्मिक प्रवास का सफल आयोजन होगा। विदेश से शुभ समाचार मिलेगा। भाई-बहनों के साथ के सम्बंध सौहार्दपूर्ण रहेंगे। गणेशजी की कृपा से आज आप तन-मन से भी स्वस्थता अनुभव करेंगे।

कुंभ राशि – मांगलिक कार्य और नए कार्यों का आयोजन करने के लिए अत्यंत शुभ दिन है। अविवाहितों का विवाह आयोजित होगा। पत्नी और संतानों का शुभ समाचार मिलेगा। गृहस्थजीवन और दांपत्यजीवन में सुख और संतोष की भावना का अनुभव होगा। मित्र मंडल तथा बुजुर्गवर्ग की तरफ से तथा नौकरी- धंधा में बहुविध लाभ की प्राप्ति होगी।

मीन राशि –  आज आप निर्धारित कार्य आसानी से पूरा कर सकेंगे, परंतु आप जो प्रयत्न कर रहे हैं वे गलत दिशा में होती हों, ऐसा हो सकता है। धार्मिक या मांगलिक अवसरों पर उपस्थित होंगे। तीर्थयात्रा का योग है। गुस्से पर काबू रखना पड़ेगा। क्रोध के कारण नौकरी-धंधा की जगह या घर में मनमुटाव होने की संभावना रहेगी।

LIVE TV