आज का राशिफल (02-05-2021) : जानिए कैसा रहने वाला है आपका दिन, क्या बरतनी होगी सावधानी

मेष राशि – आज आपके रुके हुए कार्यों में गति आएगी. आपकी राशि में लाभ के योग दिखाई दे रहे हैं. आज आपकी राशि में कर्म ही प्रधान है. इसलिए अपने कार्यों पर आज आपको ध्यान देना होगा परिवार में जो समस्याएं चल रही थी उनमें कमी आएगी और जो आर्थिक परेशानियां पिछले दिनों से आप झेल रहे हैं वह भी आज दूर होंगी. आज अचानक धन लाभ के योग आपको दिखाई दे रहे हैं. जिन लोगों काे आपने पैसा उधार दिया हुआ है उस पैसे के वापस लौटने के योग भी आपकी राशि में बने हुए हैं. आज मित्रों के साथ बिताया गया समय अच्छा रहने वाला है. परिवार के साथ भी आज आपको समय बिताना चाहिए.

वृषभ राशि – आप थोड़े चंचल रहेंगे. माता का सुख मिल सकता है. समय के साथ सब ठीक भी हो जाएगा. दोस्तों के साथ समय बीतेगा. रुके हुए काम पार्टनर की मदद से पूरे हो सकते हैं. आज आप जिसे अपनी भावनाएं बताना चाहते हैं, वह भी आपकी बातें समझ जाएगा. अपने मन की सुनें तो सब ठीक रहेगा. आपकी इनकम और खर्चा बराबर रहेगा.

मिथुन राशि – आज भाग्य आपके साथ है. आप प्रभावशाली लोगों से संपर्क स्थापित करेंगे. आप एक नई साझेदारी में प्रवेश कर सकते हैं, जो आने वाले समय में आपके लाभ को बढ़ा सकते हैं. अगर आप काम के लिए विदेश जाना चाहते हैं, तो अपने प्रयासों को आगे बढ़ाएं. वित्तीय मामले आसानी से आगे बढ़ेंगे. प्रतिद्वंद्वी आपको नुकसान नहीं पहुंचा पाएंगे. पारिवारिक जीवन आनंदमय रहेगा और आप परिजनों के साथ तीर्थ यात्रा पर जा सकते हैं. यह एक मनोरंजक यात्रा होगी और इससे आपको मानसिक शांति भी मिलेगी.

कर्क राशि –आज परिजनो व मित्रों का साथ मिलने से मन प्रसन्न रहेगा, मांगलिक एव सांस्कृतिक आयोजनों में सम्मलित होंगे. ऑफिशियल कार्य का उचित फल मिलेगा. आप नई जगहों को देखना चाहते हैं, नए विचारों को सुनना और दिलचस्प लोगों से बात करना चाहते हैं. छात्र अपने शैक्षणिक प्रदर्शन से अपने परिवार को गौरवान्वित करेंगे. यह वित्तीय मोर्चे पर एक अनुकूल दिन होगा क्योंकि आपको अपना अवरुद्ध धन प्राप्त हो सकता है.

सिंह राशि – दूर बसनेवाले स्नेहीजन तथा मित्रों के साथ के संदेश व्यवहार से आपको लाभ होगा। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। उत्तम भोजन की प्राप्ति होगी। अपनी वाकपटुता से किसी के मन को जीत सकते हैं। निर्धारित काम में सफलता मिलेगी। गणनापूर्वक आयोजन और अत्यधिक विचार मन में उलझन पैदा करेंगे। स्त्री मित्र आपको सहायक साबित होंगी। ऐसा गणेशजी बताते हैं।

कन्या राशि – वैचारिक समृद्धि और वाणी की मोहकता से आपको लाभ होगा और आप सौहार्दपूर्ण सम्बंध विकसित कर अपना काम निकाल सकेंगे। व्यवसाय की दृष्टि से आज का दिन लाभदायक साबित होगा। आपका स्वास्थ्य बना रहेगा और मन भी स्वस्थ रहेगा। सगे- सम्बंधियों के साथ मुलाकात होगी औऱ सुख- आनंद की प्राप्ति होगी। धन लाभ तथा पर्यटन का योग है।

तुला राशि – आपकी वाणी और व्यवहार को संयम में रखना पड़ेगा। अन्य व्यक्तियों या कुटुंबीजनों के साथ उग्र बोलाचाली होने की संभावना है। परोपकार का बदला उपकार से मिल सकता है। आय की अपेक्षा खर्च की मात्रा बढ़ेगी। तबीयत का ध्यान रखने की गणेशजी की सलाह है। दुविधाएँ और समस्याएँ मन की शांति हर लेगी। आध्यात्मिक वाँचन या ईस्वर का नाम स्मरण शांति देगा।

वृश्चिक राशि – आप गृहस्थजीवन में सुख और संतोष की अनुभूति करेंगे। पत्नी तथा पुत्र की तरफ से शुभ समाचाल मिलेगा। मांगलिक कार्य होंगे। विवाह के लिए संयोग बनेंगे। नौकरी धंधे में अच्छे अवसर खड़े होने से आय में वृद्धि होगी। मित्रों के साथ पिकनिक का आयोजन होगा। स्त्री मित्रों से लाभ होने का योग है। बुजुर्गों के सहयोग से प्रगति की जा सकती है।

धनु राशि – आर्थिक और व्यापारिक आयोजन करने के लिए शुभ दिन है। कार्य सफलतापूर्वक संपन्न होगा। परोपकार की भावना आज बलवतर रहेगी। आमोद- प्रमोद के साथ आपका दिन व्यतीत होगा। नौकरी- व्यवसाय में पदोन्नति और मान- सम्मान प्राप्त होगा। गृहस्थजीवन में आनंद व्याप्त रहेगा।

मकर राशि – आपका आज का दिन मिश्र फलदायक साबित होगा। बौद्धिक कार्यों और व्यवसाय में नई विचारधारा अमल में लाएँगे। लेखन और साहित्य से सम्बंधित प्रवृत्तियों में आपकी सृजनात्मकता दिखाई देगी। फिर भी मन के किसी कोने में आपको अस्वस्थता अनुभव होगा। परिणामस्वरूप शारीरिक थकान और ऊबन रहेगी। संतानों की समस्याओं के विषय में चिंता पैदा होगी। उच्च पदाधिकारियों या प्रतिस्पर्धियों के साथ चर्चा में उतरना हितकर नहीं है।

कुंभ राशि – नकारात्मक विचारों से मन में हताशा पैदा होगी। इस समय मानसिक उद्वेग और क्रोध की भावना का अनुभव करेंगे। खर्च बढ़ेगा। वाणी पर संयम न रहने के कारण परिवार में मनमुटाव और झगड़े होने की संभावना है। स्वास्थ्य खराब होगा। दुर्घटना से बचें ईश्वर का नाम स्मरण और आध्यात्मिक पठन आपको मानसिक शांति देंगे।

मीन राशि – आपका आज का दिन सुख- शांति से व्यतीत होगा। व्यापारियों को भागीदारी के लिए उत्तम समय है। पति पत्नी के बीच दांपत्यजीवन में निकटता का अनुभव होगा। मित्रों, स्वजनों के साथ मिलन मुलाकात होगा। प्रेमीजनों का रोमांस अधिक गहरा बनेगा। सार्वजनिक जीवन में प्रसिद्धि मिलेगी। उत्तम वैवाहिक सुख प्राप्त होगा।

LIVE TV