आज का राशिफल, दिनांक – 23 जून, 2017, दिन – शुक्रवार

आज का राशिफलमेष- शत्रु भी आपके कार्य की प्रशंसा करेंगे। व्यापारिक यात्रा शुभ फल देगी। अचानक लाभ के अवसर बनेंगे। शुभ दिन। पैसा मिलने से खुशी होगी।

वृष- शत्रु शांत रहेंगे। खर्च बढ़ने से तनाव बढ़ेगा। सौदे देखकर करें। जोखिम-जमानत के कार्य टालें। आशा-निराशा के बावजूद कामकाज होंगे। अशुभ दिन।

मिथुन- यात्रा हो सकती है। व्यर्थ भागदौड़ रहेगी। बकाया धन वापस आएगा। निवेशादि से लाभ होगा। रोजगार मिलेगा। परिवार में कलह का माहौल रहेगा।

कर्क- पराक्रम से कार्य बनेंगे। मेलजोल लाभदायक रहेगा। नई योजनाएं भविष्य में लाभ देंगी। लाभदायक सौदे होंगे। स्वास्थ्य की चिंता रहेगी।

सिंह- धार्मिक यात्रा हो सकती है। कार्यों की बाधा दूर होगी। पुराने मित्र मिलेंगे। मनोरंजन होगा। सौदे लाभकारी रहेंगे। यात्रा सुखद रहेगी।

कन्या- व्यय वृद्धि होगी। चिंताएं बढ़ेंगी। व्यर्थ समय गुजरेगा। निराशा हावी रहेगी। जोखिम के कार्य टालें। अशुभ समय। पार्टनर से विवाद होगा।

तुला- कुसंगति दुख कारण बनेगी। प्रेम-संबंध में सावधानी रखें। कार्यों की बाधा दूर होगी। निवेशादि लाभदायक रहेंगे। मन में खिन्नाता रहेगी।

वृश्चिक- संपत्ति के सौदे लाभ देंगे। व्यापार-निवेश से लाभ होगा। परीक्षा-साक्षात्कार में सफलता मिलेगी। शत्रु शांत रहेंगे।

धनु- विद्यार्थी वर्ग को अच्छा मार्गदर्शन मिल सकता है। स्वादिष्ट भोजन मिलेगा। लाभकारी सौदे होंगे। शुभ दिन।

मकर- वाहन-मशीनरी का प्रयोग सावधानी से करें। आवश्यक वस्तु समय पर नहीं मिलेगी। कागजों पर दस्तखत देखकर करें।

कुंभ- कुसंगति तथा कुबुद्धि से हानि संभावित है। मेहनत का फल मिलेगा। विवेकपूर्ण कार्य लाभ देंगे। पुराना उधारी का पैसा मिलने से खुशी होगी।

मीन- शुभ समाचार मिलेंगे। प्रतिष्ठा वृद्धि होगी। लाभ के सौदे होंगे। कोशिश करने पर रोजगार प्राप्ति संभव है। व्यापारिक आत्मविश्वास बढ़ेगा।

लाइव गुरु : ज्योतिषाचार्य उमाकान्त दुबे

संपर्क सूत्र- 9205023054

LIVE TV