आज का दिन मंगल मय हो, 15 जून दिन- बुधवार, ऋतु- ग्रीष्म, मास- ज्येष्ठ, सूर्य उत्तरायण, राहू काल (अशुभ समय) दोपहर 12:00से 01:30 तक, तिथि- दशमी, पक्ष- शुक्ल, दिशा शूल- उत्तर

आज का राशिफलआज का राशिफल

मेष:- आज आप किसी नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं जिसमें आपको सफलता प्राप्त होगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।
सुझाव:- आज आप किसी वृद्ध व्यक्ति की सेवा करें लाभ होगा।
शुभ रंग:- पीला

वृष:- आज मांगलिक या सांस्कृतिक उत्सव में हिस्सेदारी रहेगी। निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे। कार्यों में प्रगति होगी।
सुझाव:- आज आप पीले फलों का दान करें कार्यों में सुधार होगा।
शुभ रंग:- श्वेत

मिथुन:- आज शिक्षा के क्षेत्र में चल रहे प्रयास सफल होंगे। व्यावसायिक योजना को बल मिलेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा।
सुझाव:- आज आप प्रसन्नतापूर्वक गौमाता की सेवा करें कार्य सफल होंगे।
शुभ रंग:- हल्का लाल

कर्क:- आज निजी संबंधों में निकटता आएगी। स्वास्थ्य के प्रति उदसीन न रहें। रोग व शत्रु तनाव दे सकते हैं।
सुझाव:- आज आप पंछियों को पानी पिलायें आपके लिए शुभ होगा।
शुभ रंग:- गुलाबी

सिंह:- आज रुके हुए कार्य पूर्ण होने की संभावना है। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।
सुझाव:- आज आप गुड़ का दान करें कार्यों में उन्नति होगी।
शुभ रंग:- नीला

कन्या:- आज व्यावसायिक मामलों में सफलता मिलेगी। किसी कार्य के संपन्‍न होने से आपके सम्मान में वृद्धि होगी। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
सुझाव:- आज आप किसी साधू को चावल का दान करें।
शुभ रंग:- हरा

तुला:- आज आपको यात्रा करनी पड़ सकती है। आर्थिक मामलों में लाभ मिलेगा। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। निजी सुख में वृद्धि होगी।
सुझाव:- आज आप शाम को किसी देवालय में जाकर घी का दीपक जलाएं।
शुभ रंग:- हल्का पीला

वृश्चिक:- आज आप किसी कार्य को उत्साह के साथ करेंगे। उपहार व सम्मान में वृद्धि होगी। धन, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी।
सुझाव:- आज आप घर से बाहर जाने से पहले गौरीपुत्र का स्मरण करें कार्य सफल होगा।
शुभ रंग:- आसमानी

धनु:- आज आपके संबंधों में प्रगति होगी। आपकी एकाग्रता बढ़ेगी। आज आप सही निर्णय लेगें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।
सुझाव:- आज आप बजरंगबली की आराधना करें मन प्रसन्न रहेगा।
शुभ रंग:- गुलाबी

मकर:- आज आपको संतान के कारण कोई तनाव मिल सकता है। दाम्पत्य जीवन में मधुरता आएगी। पारिवरिक वातावरण अनुकूल रहेगा।
सुझाव:- आज आप भूखे व्यक्ति को भोजन करायें आपके लिए शुभ होगा।
शुभ:- सुनहरा

कुम्भ:- आज आप प्रसन्न रहेंगे। कार्यों में रुचि बढ़ेगी। पारिवारिक प्रगति होगी। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।
सुझाव:- आज आप किसी देवालय में कोई वस्त्र दान कर सकते हैं, कार्यों में प्रगति होगी।
शुभ रंग:- नारंगी

मीन:- आज आपके रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी। शिक्षा क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी। अनावश्यक खर्चे से बचें।
सुझाव:- आज आप घर से बाहर जाने से पहले दही और गुड़ का सेवन करें, कार्य सफल होंगे।
शुभ रंग:- हल्का लाल

सूचना:- यह राशिफल नाम के आधार पर है। अत: इसे अपने नाम के प्रथम अक्षर से निर्धारित राशि के आधार पर देखें।

आज के दिन का विशेष महत्व

  1. आज ज्येष्ठ शुक्लपक्ष की दशमी तिथि है।
  2. आज गंगा दशहरा है, माता गंगा का धरती पर अवतरण आज के दिन ही हुआ था।
  3. आज के दिन गंगा स्नान, दान व माता गंगा में दीप दान का अनगिनत फल प्राप्त होता है।
  4. आज सौ योजन दूर से भी माता गंगा का नाम लेने से जीव के पाप-ताप नष्ट हो जाते है। शास्त्रों में मातागंगा के दर्शन मात्र से मुक्ति‍ प्राप्ति का वर्णन है- गंगेतवदर्शनात् मुक्तिः
  5. आज हरिद्वार व वाराणसी में माता गंगा की महाआरती की जाती है।

 प्रेरणादायी चौपाई

चले राम लछिमन मुनि संगा।
गए जहाँ जग पावनि गंगा।।

अर्थ:- श्री राम लक्ष्‍मण जी महामुनि विश्वामित्र के साथ जगत पावनि माता गंगा के पास पहुंचे। स्नान, दान किये और माता गंगा की कथा गुरुदेव से सुने माता गंगा सभी लोकों में पूजनीय है।

आप सब का मंगल हो
इति शुभम्
आचार्य स्वामी विवेकानंद
श्री अयोध्या धाम
सम्पर्क सूत्र- 9044741252

LIVE TV