आज के इतिहास में जानें किस तरह हुआ था भारत में सिक्किम का विलय और अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं

सिक्किम नामग्याल राजतंत्र द्वारा शासित एक स्वतंत्र राज्य था जो 1975 में हुए जनमत संग्रह के बाद 16 मई 1975 को भारत में विलीनन हो गया और यहां भारतीय संविधान की नियम प्रणाली के अंतर्गत प्रजातंत्र का उदय हुआ। इसी लिए प्रत्येक वर्ष 16 मई को सिक्किम स्थापना दिवस मनाया जाता है। 4 जिलों वाले इस राज्य की 5,40,493 जनसंख्या है तथा इसकी राजधानी का नाम गंगटोक है। अंगूठे के आकार का यह राज्य पश्चिम में नेपाल, उत्तर और पूर्व में चीनी तिब्बत क्षेत्र और दक्षिण पूर्व में भूटान से घिरा हुआ है। भारत का पश्चिम बंगाल राज्य इसके दक्षिण में है।

आज के इतिहास में जानें किस तरह हुआ था भारत में सिक्किम का विलय और अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं

16 मई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

1999 – दक्षेस का 2002 ई. में होने वाला शिखर सम्मेलन थिम्पू में कराये जाने की घोषणा।

2004 – रोजर फ़ेडेरर ने हेम्बर्ग मास्टर्स ख़िताब जीता।

जमाना आज भी प्रेम विवाह के खिलाफ, भाई ने अपने जीजा को मारी गोली

2006 – हालीवुड की चर्चित अदाकारा आस्कर पुरस्कार के लिए नामित नाओमी वाट्स को संयुक्त राष्ट्र संस्था का राजदूत बनाया गया। न्यूजीलैंड के 47 वर्षीय मार्क इंजलिस ऐसे पहले पर्वतारोही बन गये, जिन्होंने कृत्रिम पैरों के सहारे एवरेस्ट की चोटी पर झण्डा फहराया।

2008 – उच्चतम न्यायालय ने केन्द्रीय शिक्षण संस्थानों के स्नाकोत्तर पाठ्यक्रमों में 27% ओबीसी कोटा पर रोक के कोलकाता उच्च न्यायालय के निर्णय को ख़ारिज कर दिया।

प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह भूटान की दो दिवसीय यात्रा पर थिम्पु पहुँचे।

2010 – अजलन शाह कप हॉकी प्रतियोगिता में PTI पिछले विजेता भारत और दक्षिण कोरिया को बारिश केराण मैच न होसकने पर संयुक्त विजेता घोषित किया गया।

16 मई को जन्मे व्यक्ति

1805 – सर अलेक्ज़ेंडर बर्न्स, वर्तमान पाकिस्तान, अफ़ग़ानिस्तान, तुर्कमेनिस्तान, उज़बेकिस्तान एवं ईरान में अभियानों के लिए प्रसिद्ध ब्रिटिश अन्वेषक एवं राजदूत थे।

1857 – आर.एन. माधोलकर – भारतीय राजनीतिज्ञ थे, जिन्होंने एक अवधि तक भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष के रूप में कार्य किया

1933- गुलशेर ख़ाँ शानी- प्रसिद्ध साहित्यकार

फेसबुक पर सुरक्षा के कारण बंद किया गया ये खास फीचर, चालू हुआ दोबारा…

16 मई को हुए निधन

2014 – रूसी मोदी – भारत के प्रसिद्ध उद्योगपति तथा टाटा समूह के शीर्ष सदस्य।

1945 – गोपाल चंद्र प्रहराज – उड़िया भाषा के प्रसिद्ध साहित्यकार तथा भाषाविद।

LIVE TV