आज का इतिहास : प्रसिद्ध साहित्यकार ने कह दिया दुनिया से अलविदा

आज का इतिहासरॉबिन शॉ पुष्प का  जन्म: 20 दिसंबर, 1936 को हुआ। मशहूर कथा, उपन्यास, नाटक और पटकथा लेखक थे। आजीवन स्वतंत्र लेखक रहे रॉबिन शॉ पुष्प की पचास से अधिक पुस्तकें प्रकाशित हैं। इनमें उपन्यास, कहानियां, कविताएं, लेख, नाटक और बाल साहित्य आदि शामिल है। अन्याय को क्षमा, दुल्हन बाजार जैसे उपन्यास, अग्निकुंड, घर कहां भाग गया कहानी संग्रह और फणीश्वर नाथ रेणु पर लिखी संस्मरण पुस्तक ‘सोने की कलम वाला हिरामन’ उनकी चर्चित कृतियां हैं। इनका निधन 30 अक्टूबर, 2014 को हुआ।

आज का इतिहास

2001 – लादेन के सम्पर्क में रहने के आरोपी 3 परमाणु वैज्ञानिकों को पाकिस्तान ने अमेरिका को सौंपा।
2003 – ब्रिटेन के राजकुमार प्रिंस चार्ल्स का भारत दौरा प्रारम्भ। अमेरिकी विदेश मंत्री कोलिन पावेल ने पाकिस्तान को भारत के साथ शांति वार्ता करने को कहा। पाकिस्तान के राष्ट्रपति जनरल परवेज मुशर्रफ़ ने लोकतंत्र की बहाली के लिए अपनी कटिबद्धता घोषित की।
2004 – उक्रेन ने फ़्रांस को 3-1 से पराजित कर 39.5 अंक के साथ ओलंपियाड का स्वर्ण जीता।
2008-
असम (भारत)की राजधानी गुवाहाटी और 13 अन्य स्थानों पर श्रेणिबद्ध धमाके हुए। इसमें 66 से अधिक व्यक्तियों की मृत्यु हो गई थी।
स्टेट बैंक आफ बीकानेर एवं जयपुर ने फिक्स डिपोजिट की व्याज़ दरों में एक प्रतिशत की कमी की।

30 अक्टूबर को जन्मे व्यक्ति

1922 – भाई महावीर – भाजपा के प्रसिद्ध नेता तथा मध्य प्रदेश के भूतपूर्व राज्यपाल।
1909- होमी जहाँगीर भाभा, प्रसिद्ध वैज्ञानिक
1887- सुकुमार राय, बंगाल के लोकप्रिय उपन्यासकार।
1932- बरुन डे, प्रसिद्ध इतिहासकार
1949- प्रमोद महाजन, प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ

30 अक्टूबर को हुए निधन

1990 – विनोद मेहरा, प्रसिद्ध अभिनेता
1990 – वी शांताराम, प्रसिद्ध अभिनेता और निर्माता-निर्देशक
1974 – बेगम अख़्तर, प्रसिद्ध ग़ज़ल और ठुमरी गायिका
2014 – रॉबिन शॉ, प्रसिद्ध साहित्यकार।
30 अक्टूबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव
विश्व मितव्ययिता दिवस

LIVE TV