आज का इतिहास : 17 अक्टूबर की ऐतिहासिक घटनाएं

17 अक्टूबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ
1870 – कलकत्ता बंदरगाह को एक संवैधानिक निकाय प्रबंधन के तहत लाया गया।
1941 – द्वितीय विश्व युद्ध में पहली बार जर्मनी की पनडुब्बी ने एक अमेरिकी पोत पर हमला किया।
1979 – मदर टेरेसा को शांति के लिये नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया।
2000 – पश्चिम एशिया शांति वार्ता सम्पन्न, दोनों पक्ष बिल क्लिंटन के तीन सूत्रों पर सहमत।
2009- हिंद महासागर में स्थित मालदीव ने पानी के अंदर दुनिया की पहली कैबिनेट बैठक कर सभी राष्टों को ग्लोबल वार्मिंग के ख़तरे से आगाह करने की कोशिश की।

17 अक्टूबर को जन्मे व्यक्ति
1817 – सर सैयद अहमद ख़ाँ, अलीगढ़ ओरिएंटल कॉलेज के संस्थापक
1877 – सिस्टर यूप्रासिआ, भारतीय ईसाई महिला संत
1929 – चंद्रशेखर रथ – ओडिशा के सुप्रसिद्ध कथाकार व साहित्यकार
1970 – अनिल कुंबले, भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी

17 अक्टूबर को हुए निधन
1906 – स्वामी रामतीर्थ – हिन्दू धार्मिक नेता थे, जो अत्यधिक व्यक्तिगत और काव्यात्मक ढंग के व्यावहारिक वेदांत को पढ़ाने के लिए विख्यात थे।

17 अक्टूबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव
राष्ट्रीय विधिक सहायता दिवस (सप्ताह)
विश्व आघात दिवस

LIVE TV