आज का इतिहास : दक्षिण भारत को मिला प्रसिद्ध फ़िल्म अभिनेता और राजनीतिज्ञ

आज का इतिहासचिरंजीवी का जन्म 22 अगस्त, 1955 को आन्ध्र प्रदेश के पश्चिमी गोदावरी ज़िले में हुआ था। चिरंजीवी का वास्तविक नाम ‘कोणिदेल शिव शंकर वर प्रसाद’ है। बचपन से ही चिरंजीवी अभिनय में रुचि रखते थे। चिरंजीवी दक्षिण भारतीय सिनेमा के प्रसिद्ध फ़िल्म अभिनेता और राजनीतिज्ञ हैं। तेलुगू फ़िल्म उद्योग ‘टॉलीवुड’ के आज के सबसे बड़े नेता चिरंजीवी ने अपने तीन दशक के फ़िल्मी कैरियर में 100 से अधिक फ़िल्मों में प्रमुख भूमिका निभाई है। उन्होंने अपनी फ़िल्मों में ऐसे अभिनेता का पात्र निभाया है जो ग़रीब और आम लोगों को बचाता है। चिरंजीवी को चार बार नंदी पुरस्कार्स से सम्मानित किया जा चुका है। इसके अलावा भारत सरकार ने भी चिरंजीवी को ‘राष्ट्रीय पुरस्कार’ प्रदान किया है। फ़िल्मों के अलावा चिरंजीवी राजनीति में भी सक्रिय हैं। इनके प्रशंसकों की इनके प्रति दीवानगी देखने लायक़ होती है।

आज का इतिहास

1320 – नसीरूद्दीन खुसरू को गाजी मलिक ने हराया

1818 – भारत के प्रथम गवर्नर जनरल वॉरेन हेस्टिंग का निधन

1921 – राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने विदेशी वस्त्रों की होली जलाई

1979 – राष्ट्रपति नीलम संजीव रेड्डी ने लोकसभा भंग की

2002 – काठमांडू में सार्क विदेश मंत्रियों का सम्मेलन सम्पन्न, नेपाल में हवाई दुर्घटना में 16 व्यक्ति मारे गये।

2007 – मिस्र के पुरातत्त्वविदों ने पश्चिम रेगिस्तान के सिवा क्षेत्र में लगभग 20 लाख साल पुराने मानव के पद-चिह्नों का पता लगाया। अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन की मरम्मत के लिए दो सप्ताह के मिशन पर गया अंतरिक्ष यान एण्डेवर फ़्लोरिडा में कैनेडी स्पेस सेंटर पर सुरक्षित उतरा।

2008 – मध्य प्रदेश सरकार ने बनवासियों के लिए साधारण वन अपराध मामले और मुआवजा वसूली खत्म करने का निर्माय लिया।

22 अगस्त को जन्मे व्यक्ति

1924 – हरिशंकर परसाई

1955 – चिरंजीवी, प्रसिद्ध फ़िल्म अभिनेता और राजनीतिज्ञ

1877 – आनन्द कुमार स्वामी – भारत के सुविख्यात कलामर्मज्ञ तथा चिन्तक।

1919 – गिरिजाकुमार माथुर – प्रसिद्ध कवि एवं नाटककार।

LIVE TV