आज का इतिहास : सुप्रसिद्ध भारतीय मुक्केबाज़ का हुआ जन्म

आज का इतिहासविजेन्द्र कुमार सिंह एक सुप्रसिद्ध भारतीय मुक्केबाज़ है। विजेन्द्र सिंह का जन्म 29 अक्टूबर, 1985 को कलुवास गाँव (भिवानी ज़िला), हरियाणा में हुआ था। विजेन्द्र सिंह ने मुक्केबाज़ी की शुरुआत बचपन में भिवानी बॉक्सिंग क्लब से कोच जगदीश सिंह की देख-रेख में की।विजेन्द्र कुमार ने बीजिंग ओलम्पिक में मुक्केबाज़ी के प्रथम चरण में गाम्बिया के बडोऊ ज़ैक को 13-2 से पराजित किया। दूसरे चरण में थाइलैंण्ड के अंगकान चोमफुहफुआंग को 13-3 से पराजित कर क्वार्टर फ़ाइनल में प्रवेश किया। क्वार्टर फ़ाइनल में इक्वाडोर के कारलोस गोजगोरा को 9-4 से पराजित कर सेमीफ़ाइनल में पहुँच कांस्य पदक पक्का कर लिया था। इसके बाद 22 अगस्त, 2008 को सेमीफ़ाइनल के मिडिल वेट वर्ग में क्यूबा के अमीलो कोररिया से 5-8 के स्कोर से पराजित होकर भारतीय ओलम्पिक के इतिहास में मुक्केबाज़ी की स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने वाले प्रथम भारतीय मुक्केबाज़ बन गये।

आज का इतिहास

1945 – विश्व में पहला बॉल पोइंट पेन बाज़ार में आया।
1995 – जनमत संग्रह में कनाडा क्यूबेक प्रान्त की जनता ने कनाडा के साथ रहने का निर्णय लिया।
1997 – पाकिस्तान द्वारा अंतर्राष्ट्रीय रासायनिक हथियार संधि की पुष्टि।
2000 – आइसलैंड के राष्ट्रपति ओलोफ़र रेगनर ग्रिमसन सात दिवसीय राजकीय यात्रा पर भारत पहुँचे।
2001 – पाकिस्तान में कट्टरपंथी कबाइलियों ने पाक अधिकृत कश्मीर के चिलास क़स्बे की हवाई पट्टी, जेल और पेट्रोल पम्पों पर कब्ज़ा किया।
2004 – त्रिनिदाद एवं टोबैगो के राष्ट्रपति मेक्सवेल रिचर्डस ने नई दिल्ली में भारतीय राष्ट्रपति ए.पी.जे. अब्दुल कलाम के साथ वार्ता की।
2005 – ‘आयल फ़ार फ़ूड प्रोग्राम’ विषयक बोल्कर रिपोर्ट में भारत के विदेश मंत्री नटवर सिंह पर उंगली उठाई गयी।
2008 – असोम में हुए बम विस्फोट में 69 लोग मारे गये तथा 350 लोग घायल हुए।

29 अक्टूबर को जन्मे व्यक्ति

1985 – विजेन्द्र कुमार सिंह, भारतीय बॉक्सर

29 अक्टूबर को हुए निधन

1959 – सैयद मोहम्मद अहमद काजमी, पहली लोक सभा के सदस्य
1988 – कमलादेवी चट्टोपाध्याय – समाजसुधारक, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी तथा भारतीय हस्तकला के क्षेत्र में नवजागरण लाने वाली गांधीवादी महिला।

LIVE TV