आज का इतिहास: यूपी को मिला तीसरा मुख्यमंत्री

आज का इतिहास भारत के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और राजनेता चन्द्रभानु गुप्त का 14 जुलाई 1902 को उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में जन्म हुआ था। वे 7 दिसम्बर 1960 को पहली बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने। चन्द्रभानु कुल तीन बार यूपी के  मुख्यमंत्री बने।

उन पर ‘आर्य समाज’ का बहुत गहरा प्रभाव था। वर्ष 1926 से ही सी.बी. गुप्त ‘उत्तर प्रदेश कांग्रेस’ और ‘अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी’ के सदस्य बन गए थे। कई विभागों में मंत्री रहने के बाद चन्द्रभानु जी वर्ष 1960 से 1963 तक उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे। उन्होंने समाज सेवा के क्षेत्र में भी अनेक काम किए। लखनऊ और गोरखपुर जैसे शहरों को आधुनिक व विकासशील बनाने की पहल करने वाले सी.बी गुप्त को लोग मजबूत प्रशासन, जुझारू नेतृत्व व बड़प्पन के लिए आज भी याद करते हैं। उनका निधन 11 मार्च 1980 में हुआ था।

आज का इतिहास

1996 – सं.रा. अमेरिका ने पाकिस्तान को ब्राउन संशोधन के अंतर्गत हथियार भेजने प्रारम्भ किये।
1999 – मेकरी मोरीटा पापुआ न्यू गिनी के प्रधानमंत्री नियुक्त।
2003 – रूस की येलेना इसिनबायेवा ने महिला पोल वाल्ट में नया विश्व रिकार्ड बनाया।
2007 – फ़िलिस्तीन के प्रधानमंत्री सलम फ़याद ने अपने पद से इस्तीफ़ा दिया।
2008 – नेपाल की कार्यकारी संसद ने प्रधानमंत्री के निर्वाचन वाले संविधान संशोधन विधेयक को मंजूरी दी। वेनेजुएला की डायना मेंडोजा ने मिस यूनिवर्स का ख़िताब जीता। विश्व की सबसे बुजुर्ग इंटरनेट ब्लॉगर के रूप में चर्चित आस्ट्रेलियाई महिला का निधन।

14 जुलाई को जन्मे व्यक्ति

1902 – चन्द्रभानु गुप्त – प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी और उत्तर प्रदेश के भूतपूर्व मुख्यमंत्री।
1909 – ई. एम. एस. नमबूद्रिपद – प्रसिद्ध कम्युनिस्ट नेताओं में से एक और केरल के प्रथम मुख्यमंत्री।
1900 – देशबंधु गुप्त – प्रसिद्ध राष्ट्र भक्त, स्वतंत्रता सेनानी और पत्रकार।
1856 – गोपाल गणेश आगरकर – प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता।

14 जुलाई को हुए निधन

1975 – मदन मोहन – हिन्दी फ़िल्मों के एक प्रसिद्ध 1950, 1960, और 1970 के दशक के बॉलीवुड फ़िल्म संगीत निर्देशक।
2003 – लीला चिटनिस, प्रसिद्ध हिन्दी फ़िल्म अभिनेत्री

LIVE TV