आज का इतिहास: भारत के सबसे सफल कप्तान का हुआ जन्म

आज का इतिहास आज का इतिहास में भारत क्रिकेट के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली के बारे में जानिये। इनका जन्म 8 जुलाई 1972 में हुआ था। वे भारत के सबसे सफल कप्तानों में से एक हैं । बंगाल के एक संभ्रांत परिवार में जन्मे सौरव गांगुली अपने भाई स्नेहाशीष गांगुली के द्वारा क्रिकेट की दुनिया में लाए गए। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने स्कूल की और राज्य स्तरीय टीम में खेलते हुए की ।  अपने करियर की शुरुआत उन्होंने स्कूल की और राज्य स्तरीय टीम में खेलते हुए की ।  वर्तमान में वह एक दिवसीय मैच में सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ियों में 5 वें स्थान पर हैं और 10,000 बनाने वाले 5 वें खिलाड़ी और सचिन तेंदुलकर के बाद दूसरे भारतीय खिलाडी हैं। क्रिकेट पत्रिका Wisden के अनुसार वे अब तक के सर्वश्रेष्ठ एक दिवसीय बल्लेबाजों में 6ठे स्थान पर हैं ।

आज का इतिहास

1497 – वास्को द गामा ने यूरोप से भारत की प्रथम जलयात्रा आरंभ की।
1858 – ग्वालियर के क़िले के पतन के बाद लॉर्ड केनिंग ने सांति की घोषणा की थी।
1918 – भारतीय संविधान में सुधार के लिए मांटेग्यु चेम्सफोर्ड रपट प्रकाशित की गई।
1954 – सतलुज नदी पर निर्मित भाखड़ा नांगल पनबिजली परियोजना पर बनी सबसे बड़ी नहर का प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने उद्घाटन किया था।
1975 – में म्यांमार के बगाँ में आए भूकंप में हज़ारों मंदिर ध्वस्त हो गए तथा भारी जानमाल की छति हुई।
1994 – शिमाकी मुकाई जापान की प्रथम महिला अंतरिक्ष यात्री बनी।
1999 – पापुआ न्यु गिनी (प्रशान्त महासागरीय देश) प्रधानमंत्री बिल स्कोट का इस्तीफ़ा।
2002 – दक्षिण अफ़्रीका में अश्वेत क्रिकेटरों के लिए कोटा प्रणाली समाप्त।
2003 – सूडान में हुए विमान हादसे में 115 लोग मारे गये।
2005 – जलवायु परिवर्तन के मुद्दे पर समूह-8 के देशों में सहमति बनी।
2008 – पेरिस की सरकार ने बांग्लादेश की विवादाग्रस्त लेखिका तस्लीमा नसरीन को मानद नागरिकता देने का प्रस्ताव किया।

8 जुलाई को जन्मे व्यक्ति

1914 – ज्योति बसु, भारतीय मार्क्सवादी राजनितिज्ञ (पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री)
1937 – गिरिराज किशोर – हिन्दी के प्रसिद्ध उपन्यासकार, सशक्त कथाकार, नाटककार और आलोचक।
1958 – नीतु सिंह, हिन्दी चलचित्र अभिनेत्री, (काला पत्थर) (दीवार)
1972 – सौरव गांगुली भारतीय क्रिकेट टीम कप्तान

8 जुलाई को हुए निधन

2007 – चन्द्रशेखर सिंह – भारत के 11 वें प्रधानमंत्री

LIVE TV