आज का इतिहास : बॉलीवुड को मिला बादशाह खान

आज का इतिहास शाहरुख़ ख़ान का जन्म 2 नवम्बर 1965 को हुआ , जिन्हें अक्सर शाहरुख खान के रूप में श्रेय दिया जाता है और अनौपचारिक रूप में एसआरके नाम से सन्दर्भित किया जाता, एक भारतीय फ़िल्म अभिनेता है। अक्सर मीडिया में इन्हें “बॉलीवुड का बादशाह”, “किंग खान”, “रोमांस किंग” और किंग ऑफ़ बॉलीवुड नामों से पुकारा जाता है। खान ने रोमैंटिक नाटकों से लेकर ऐक्शन थ्रिलर जैसी शैलियों में 75 हिन्दी फ़िल्मों में अभिनय किया है।[2][3][4][5] फिल्म उद्योग में उनके योगदान के लिये उन्होंने तीस नामांकनों में से चौदह फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार जीते हैं। वे और दिलीप कुमार ही ऐसे दो अभिनेता हैं जिन्होंने साथ फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार आठ बार जीता है। 2005 में भारत सरकार ने उन्हें भारतीय सिनेमा के प्रति उनके योगदान के लिए पद्म श्री से सम्मानित किया।

आज का इतिहास

1914 – रूस द्वारा तुर्की के विरुद्ध युद्ध घोषित।

1950 – जार्ज बर्नार्ड शा का 97 वर्ष की आयु में देहावसान।
1999 – पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में संयुक्त राष्ट्र संघ और अमेरिकी केन्द्रों पर अज्ञात लोगों के द्वारा राकेट से हमला।
2000 – पश्चिम एशिया में हिंसा रोकने के फ़ार्मूले पर सहमति।
2001 – अफ़ग़ानिस्तान में विशेष बलों की संख्या बढ़ाने का अमेरिका का फैसला।
2004 – चीन के हेनान में जातीय संघर्ष में 20 मरे।
2007 – अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर ख़राब सोलर पंखों को ठीक करने के बाद डिस्कवरी के यात्री धरती पर सुरक्षित लौटे।
2008 – केन्द्र सरकार ने सेवानिवृत्त के बाद पेंशन फंड से धन निकालने की सुविधा समाप्त की।

2 नवंबर को जन्मे व्यक्ति

1982 – योगेश्वर दत्त – भारत के प्रसिद्ध पहलवान तथा कुश्ती के खिलाड़ी।
1897 – सोहराब मोदी – प्रसिद्ध भारतीय अभिनेता तथा फ़िल्म निर्माता-निर्देशक।
1941 – अरुण शौरी – भारत के अदम्य निर्भीकता वाले पत्रकार, बुद्धिजीवी, प्रसिद्ध लेखक और राजनेता।
1960 – अनु मलिक, हिन्दी फ़िल्म संगीतकार।
1965 – शाहरुख खान, हिन्दी फ़िल्म अभिनेता।
1940 – ममता कालिया, साहित्यकार।

2 नवंबर को हुए निधन

1885 – अण्णा साहेब किर्लोस्कर – मराठी रंगमंच में क्रांति लाने वाले प्रसिद्ध नाटककार।

LIVE TV