आज का इतिहास : देश ने खोया ऐसा योद्धा जिसने आजादी के लिए दो बार काटी काला पानी की सजा

आज का इतिहासशचीन्द्रनाथ सान्याल का जन्म 1893 को बनारस में हुआ था। ये भारत की आज़ादी के लिए संघर्ष करने वाले प्रसिद्ध क्रांतिकारी थे। वे राष्ट्रीय व क्रांतिकारी आंदोलनों में सक्रिय भागीदार होने के साथ ही क्रान्तिकारियों की नई पीढ़ी के प्रतिनिधि भी थे।

इसके साथ ही वे ‘गदर पार्टी’ और ‘अनुशीलन संगठन’ के दूसरे स्वतंत्रता संघर्ष के प्रयासों के महान कार्यकर्ता और संगठनकर्ता थे।

वर्ष 1923 में उनके द्वारा खड़े किए गये “हिन्दुस्तान रिपब्लिकन एसोसिएशन” को ही भगत सिंह एवं अन्य साथियों ने “हिन्दुस्तान समाजवादी प्रजातांत्रिक संघ” के रूप में विकसित किया।

शचीन्द्रनाथ सान्याल को जीवन में दो बार ‘काला पानी’ की सज़ा मिली। उन्होंने ‘हिन्दुस्तान रिपब्लिकन एसोसिएशन’ के गठन के साथ ही देश बन्धुओं के नाम एक अपील जारी की थी, जिसमें उन्होंने भारत के पूर्ण स्वतंत्रता के लक्ष्य के साथ और सम्पूर्ण एशिया के महासंघ बनाने की परिकल्पना भी प्रस्तुत की थी। इनकी मृत्यु 7 फ़रवरी, 1942 में हुई।

आज का इतिहास

7 फ़रवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

1792 – आस्ट्रेलिया एवं प्रुशिया ने फ़्रांस के ख़िलाफ़ एक समझौते पर हस्ताक्षर किये।

1831 – बेल्जियम में संविधान लागू।

1856 – नवाब वाजिद अली शाह द्वारा अवध राज्य का ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी में शांतिपूर्ण विलयन।

1915 – चलती ट्रेन से पहली बार भेजा गया वायरलेस संदेश रेलवे स्टेशन को प्राप्त हुआ।

1962 – अमेरिका ने क्यूबा से सभी तरह के आयात पर रोक लगाई।

जर्मनी की एक कोयला खदान में विस्फोट से 298 मज़दूरों की मौत।

1983 – कोलकाता में ईस्टर्न न्यूज एजेंसी की स्थापना।

1987 – जापान द्वारा अफ़्रीकन नेशनल कांग्रेस (ए.एन.सी) को मान्यता।

1992 – स्वदेशी तकनीक से निर्मित पहली पनडुब्बी (आईएनएस शाल्की) को नौसेना में शामिल किया गया।

1997 – सं.रा. अमेरिका के स्टीफ़न स्क्यूवैल अगले तीन वर्ष हेतु अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय के अध्यक्ष चुने गये।

1999 – जार्डन के शाह हुसैन की मृत्यु, अब्दुला नये शाह बने।

2000 – भारत व सं.रा. अमेरिका के बीच गठित संयुक्त आतंकवाद विरोधी दल की प्रथम बैठक वाशिंगटन में शुरू।

2001 – इस्रायल के प्रधानमंत्री एहुद बराक चुनाव में पराजित, एरियल शेरोन नए प्रधानमंत्री बने।

2003 – फ़्रांस के प्रधानमंत्री ज्यां पियरे रैफ़रिन भारत यात्रा पर नई दिल्ली पहुँचे।

2006 – नेपाल में स्थानीय निकायों हेतु मतदान सम्पन्न।

2008 – केन्द्र सरकार ने सिमी पर प्रतिबन्ध की अवधि को बढ़ाया।

इक्वेडोर का तंगुराही ज्वालामुखी फटा।

2009 – राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल को महाराष्ट्र के राज्यपाल एससी जमीर ने डी॰ लिट् की उपाधि से नवाजा।

2010- दिल्ली के प्रगति मैदान में आयोजित 19वाँ अंतरराष्ट्रीय पुस्तक मेला समाप्त हो गया। नौ दिनों तक चले इस पुस्तक मेले में लगभग दो हज़ार प्रकाशकों ने भाग लिया।

7 फ़रवरी को जन्मे व्यक्ति

1938 – एस. रामचंद्रन पिल्लै – मार्क्सवादी नेता

1908- मन्मथनाथ गुप्त- प्रमुख क्रान्तिकारी तथा लेखक

7 फ़रवरी को हुए निधन

2010 – डा. टी आर विनोद, पंजाबी के प्रसिद्ध आलोचक

7 फ़रवरी के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

वन अग्नि सुरक्षा दिवस (सप्ताह)।

LIVE TV