आज का इतिहास : देश ने खोया एक प्रसिद्ध चित्रकार

आज का इतिहासमंजीत बावा का जन्म 1941 में हुआ था। ये प्रसिद्ध चित्रकार थे। मंजीत बावा सूफ़ी गायन और दर्शन में अपनी विशेष रुचि के लिए भी जाने जाते थे। मंजीत बावा पहले चित्रकार थे, जिन्होंने पश्चिमी कला में प्रभावी ग्रे और ब्राउन से हटकर लाल और बैंगनी जैसे रंगों को चुना। उनके चित्रों पर प्रकृति, सूफी रहस्यवाद और भारतीय धर्म का गहरा प्रभाव था। काली और शिव को वह देश का आइकॉन मानते थे, इसलिए उनके चित्रों में काली और शिव की मौजूदगी प्रमुखता से रही। मंजीत बावा, कला में नव आंदोलन का हिस्सा थे। रंगों की उनकी समझ अद्भुत थी। इनकी मृत्यु 29 दिसम्बर, 2008 में हुई।

आज का इतिहास

29 दिसंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

1530 – मुग़ल शासक बाबर का बेटा हुमायूं उसका उत्तराधिकारी बना।

1778 – ब्रिटेन की सेना ने अमेरिकी राज्य जॉर्जिया पर कब्जा किया।

1845 – टेक्सास अमेरिका का 28वां राज्य बना।

1911 – सुन यात सेन को नए चीन गणतंत्र का राष्ट्रपति घोषित किया गया।

मंगोलिया किंग वंश के शासन से आजाद हुआ।

1922 – नीदरलैंड ने संविधान अंगीकार किया।

1949 – यूरोपीय देश हंगरी में उद्योगों का राष्ट्रीयकरण किया गया।

1972 – अमेरिका में फ्लोरिडा राज्य के एवरग्लैड्स के समीप इस्टर्न त्रिस्टार जम्बो जेट विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से 101 लोगों की मौत हुई।

कलकत्ता मे मेट्रो रेल का काम शुरू हुआ।

1975 – ब्रिटेन में महिलाओं और पुरुषों के समान अधिकारों से जुड़ा क़ानून लागू।

1977 – विश्व का सबसे बड़ा ओपन एयर थियेटर ‘ड्राइव’ बंबई (अब मुम्बई) में खुला।

1978 – स्पेन में संविधान प्रभाव में आया।

1980 – सोवियत संघ के पूर्व प्रधानमंत्री कोसिगिन का देहान्त।

1983 – भारतीय क्रिकेटर सुनील गावास्कर ने टेस्ट क्रिकेट में अधिकतम 236 रन वेस्टइंडीज के खिलाफ बनाये।

1984 – कांग्रेस ने स्वतंत्र भारत के इतिहास में सबसे भारी बहुमत से संसदीय चुनाव जीता था। इस चुनाव में 28 सीटें जीतकर तेलुगु देश में सबसे बड़ी विपक्षी पार्टी के तौर पर उभरी।

1985 – श्रीलंका ने 43,000 भारतीयों को नागरिकता प्रदान की।

1988 – ऑस्ट्रेलिया में विक्टोरियाई पोस्ट ऑफिस संग्रहालय बंद हुआ।

सिद्धार्थनगर ज़िला का निर्माण बस्ती ज़िले में किया गया था। नए ज़िले में बस्ती का उत्तरी भाग शामिल है।

1989 – वाक्लाव हाबेल 1948 के बाद पहली बार चेकोस्लोवाकिया के ग़ैर-साम्यवादी राष्ट्रपति चुने गये।

1996 – नाटो के बढ़ते प्रभाव को रोकने के लिए एकत्र होकर कार्य करने के मुद्दे पर रूस एवं चीन में सहमति।

1998 – विश्व के पहले परमाणु बम बनाने वाले अमेरिकी वैज्ञानिक रेगर सक्रेबर का निधन।

2002 – पाकिस्तान पर्यटकों को भारत के तीन शहरों में घूमने की अनुमति।

2004 – सुनामी लहरों के कारण इंडोनेशिया में मरने वालों की संख्या 60,000 पहुँची।

2006 – चीन ने वर्ष 2006 में राष्ट्रीय रक्षा पर श्वेत पत्र जारी किया।

2008 – प्रसिद्ध चित्रकार मंजीत बाबा का निधन हो गया।

2012 – पाकिस्तान में पेशावर के समीप आतंकवादियों के हमले में 21 सुरक्षाकर्मी मारे गये।

29 दिसंबर को जन्मे व्यक्ति

1948 – सुधीश पचौरी – प्रसिद्ध आलोचक, प्रमुख मीडिया विश्लेषक, साहित्यकार, स्तंभकार और वरिष्ठ मीडिया समीक्षक।

1942- राजेश खन्ना, हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता।

1917 – रामानन्द सागर – प्रसिद्ध भारतीय फ़िल्म निर्देशक तथा ख्यातिप्राप्त धारावाहिक ‘रामायण’ के निर्माता।

1881 – गिरिधर शर्मा चतुर्वेदी – प्रसिद्ध साहित्यकार थे।

1884 – डब्ल्यू सी बनर्जी – भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रथम अध्यक्ष का कलकत्ता(अब कोलकाता) के किदरपोर।

1844 – वोमेश चन्‍द्र बनर्जी, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रथम अध्यक्ष

1944 – वीरेन्द्र वीर विक्रम शाह – नेपाल के राजा और दक्षिण एशियाई नेता थे।

29 दिसंबर को हुए निधन

1927 – हकीम अजमल ख़ाँ, राष्ट्रीय विचारधारा के समर्थक और यूनानी पद्धति के प्रसिद्ध चिकित्सक

1967 – ओंकारनाथ ठाकुर- प्रसिद्ध शिक्षाशास्त्री, संगीतज्ञ एवं हिन्दुस्तानी शास्त्रीय गायक

LIVE TV