आज का इतिहास : देश ने खोया एक प्रसिद्ध अभिनेता

आज का इतिहासप्रेम अदीब का जन्म 10 अगस्त, 1916, सुल्तानपुर में हुआ था। ये भारतीय सिनेमा के अभिनेता थे। प्रेम अदीब को राम के रूप में उनकी भूमिका के लिए याद किया जाता है। सीता बनीं शोभना समर्थ के साथ परदे पर राम की भूमिका में नज़र आते थे। दिल छू लेने वाले अभिनय ने इन्हें न सिर्फ फ़िल्म जगत् में एक विशेष स्थान दिलाया बल्कि सदा के लिए अमर कर दिया। इनकी मृत्यु 25 दिसम्बर, 1959, मुम्बई में हुई।

आज का इतिहास

25 दिसंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

1763 – भरतपुर के महाराजा सूरजमल की हत्या।

1771 – मुग़ल शासक शाह आलम द्वितीय मराठाओं के संरक्षण में दिल्ली के सिंहासन पर बैठे।

1892 – स्वामी विवेकानंद कन्याकुमारी में समुद्र के मध्य स्थित चट्टान पर तीन दिन तक साधना की।

1924 – पहला अखिल भारतीय कम्युनिस्ट कांफ्रेस कानपुर में संपन्न।

1946 – ताईवान में संविधान को अंगीकार किया गया।

1947 – पाकिस्तानी सेना ने झनगड़ को कब्जे में ले लिया था।

1962 – सोवियत संघ ने नोवाया जेमल्या क्षेत्र में परमाणु परीक्षण किया।

1977 – हालीवुड के प्रसिद्ध फ़िल्म अभिनेता चार्ली चैपलिन का निधन।

1974 – राेम जा रहे एयर इंडिया के विमान बोइंग 747 का अपहरण।

1991 – राष्ट्रपति मिखाइल एस. गोर्बाचोव के त्यागपत्र के साथ ही सोवियत संघ का विभाजन एवं उसका अस्तित्व समाप्त।

1998 – रूस एवं बेलारूस द्वारा एक संयुक्त संघ बनाये जाने संबंधी समझौते पर हस्ताक्षर।

2002 – चीन और बांग्लादेश के बीच रक्षा समझौता।

2005 – मारीशस में 400 वर्ष पूर्व विलुप्त ‘डोडो’ पक्षी का दो हज़ार वर्ष पुराना अवशेष मिला।

2007 – कनाडा के प्रसिद्ध जॉज पियानोवादक और संगीतकार आस्कर पीटरसन का निधन।

2008- भारत के द्वारा अंतरिक्ष में भेजे गये चन्द्रयान-1 के 11 में से एक पेलोडर्स ने चन्द्रमा की नई तस्वीर भेजी।

2012 – दक्षिणी कजाखस्तान के शिमकेंट शहर में एन्टोनोव कम्पनी का एएन-72 विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ जिसमें 27 लोगों की मौत हो गई।

25 दिसंबर को जन्मे व्यक्ति

1861 – मदनमोहन मालवीय – महान् स्वतंत्रता सेनानी, राजनीतिज्ञ, शिक्षाविद और एक बड़े समाज सुधारक भी थे।

1872 – गंगानाथ झा – संस्कृत भाषा के प्रकाण्ड पंडित, जिन्होंने हिन्दी, अंग्रेज़ी और मैथिली भाषा में दार्शनिक विषयों पर उच्च कोटि के मौलिक ग्रन्थों की रचना की।

1876 – मुहम्मद अली जिन्ना – ब्रिटिशकालीन भारत के प्रमुख नेता और ‘मुस्लिम लीग’ के अध्यक्ष।

1923 – धर्मवीर भारती, हिन्दी साहित्यकार का जन्म प्रयाग में।

1924 – अटल बिहारी वाजपेयी – भारत के दसवें प्रधानमंत्री।

1927 – राम नारायण

1978 – मनोज कुमार चौधरी, सेप कोन्सुल्तंत इंजिनियर का जन्म प्रयाग (इलाहाबाद) में हुआ।

1919 – नौशाद, प्रसिद्ध संगीतकार

1944 – मणि कौल, फ़िल्म निर्देशक

1925 – सतीश गुजराल, प्रसिद्ध चित्रकार

1880 – मुख़्तार अहमद अंसारी – एक प्रसिद्ध चिकित्सक, प्रसिद्ध राष्ट्रवादी मुस्लिम नेता, जिन्होंने भारतीय राष्ट्रीय आन्दोलन में भाग लिया।

1642 – आइज़ैक न्यूटन – महान् गणितज्ञ, भौतिक वैज्ञानिक, ज्योतिर्विद एवं दार्शनिक थे।

25 दिसंबर को हुए निधन

2015 – साधना – भारतीय सिनेमा की प्रसिद्ध अभिनेत्री।

1994 – ज्ञानी ज़ैल सिंह – भारत के भू.पू. राष्ट्रपति।

1972 – चक्रवर्ती राजागोपालाचारी – भारत के अंतिम गवर्नर जनरल का तमिलनाडु की राजधानी मद्रास(अब चेन्नई)।

2011 -सत्यदेव दुबे- नाटककार, पटकथा लेखक, फ़िल्म व नाट्य निर्देशक

1846 – स्वाति तिरुनल – त्रावणकोर, केरल के महाराजा तथा दक्षिण भारतीय कर्नाटक संगीत परंपरा के सर्वोत्कृष्ट संगीतज्ञों में से एक।

25 दिसंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

क्रिसमस – यह ईसाई धर्म का एक उत्सव है, जो 24 दिसंबर की पूर्वसंध्या पर आरंभ होता है।

सुशासन दिवस

LIVE TV