आज का इतिहास : देश ने खोया एक प्रसिद्ध साहित्यकार

आज का इतिहासयू. आर. अनंतमूर्ति का जन्म 21 दिसम्बर, 1932 में हुआ था। ये ‘ज्ञानपीठ पुरस्कार’ से सम्मानित कन्नड़ भाषा के प्रसिद्ध साहित्यकार, आलोचक और शिक्षाविद थे।

उन्हें कन्नड़ साहित्य के ‘नव्या आंदोलन का प्रणेता’ माना जाता है। उनकी सबसे प्रसिद्ध रचना ‘संस्कार’ है। ‘ज्ञानपीठ पुरस्कार’ पाने वाले आठ कन्नड़ साहित्यकारों में से वे छठे थे।

उन्होंने ‘महात्मा गाँधी विश्वविद्यालय’, तिरुअनन्तपुरम और ‘केंद्रीय विश्वविद्यालय’, गुलबर्गा के कुलपति के रूप में भी काम किया था।

साहित्य एवं शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए सन 1998 में भारत सरकार द्वारा उन्हें ‘पद्म भूषण’ से सम्मानित किया गया था।

2013 के ‘मैन बुकर पुरस्कार’ पाने वाले उम्मीदवारों की अंतिम सूची में यू. आर. अनंतमूर्ति को भी चुना गया था। इनकी मृत्यु 22 अगस्त, 2014, बैंगलुरू में हुई।

आज का इतिहास

21 दिसंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

1784 – जॉन जे अमेरिका के पहले विदेश मंत्री बने।

1898 – रसायन शास्त्री पियरे और मेरी क्यूरी ने रेडियम की खोज की।

1910 – इंग्लैंड के हुलटन में कोयला खदान में हुए विस्फोट में 344 श्रमिकों की मौत।

1914 – अमेरिका में पहली मूक हास्य फीचर फिल्म “तिल्लीस पंचर्ड रोमांस” रिलीज हुई।

1921 – अमेरिकी उच्चतम न्यायालय ने धरना प्रदर्शन और काम रोकने को असंवैधानिक घोषित किया।

1923 – ब्रिटेन के संरक्षित राज्य के दर्जे से मुक्त होकर नेपाल पूर्ण स्वतंत्र देश बना।

1931 – अर्थर वेन का बनाया दुनिया का पहला क्रॉसवर्ड न्‍यूयॉर्क वर्ल्‍ड अखबार में प्रकाशित हुआ।

1937 – रंगीन चित्रों और आवाज वाली पहली कार्टून फिल्म-डिजनीस स्नो व्हाईट- का प्रदर्शन किया गया।

1949 – पुर्तग़ाली शासकों ने इंडोनेशिया को संप्रभु राष्ट्र घोषित किया।

1952 – सैफुद्दीन किचलू तत्कालीन सोवियत संघ का लेनिन शांति पुरस्कार पाने वाले पहले भारतीय बने।

1962 – अमरीकी राष्ट्रपति जॉन एफ़ कैनेडी और ब्रितानी प्रधानमंत्री हैरल्ड मैकमिलन ने बहामास में बातचीत के बाद एक बहुआयामी नैटो परमाणु बल बनाने का फैसला किया।

1971 – कर्ट वॉल्डहाइम संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के चौथे महासचिव बने।

1974 – पनडुब्बी प्रशिक्षण देने वाले देश के पहले पोत आईएनएस सतवाहन काे आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में जहाजी बेडे में शामिल किया गया।

1975 – मेडागास्कर में संविधान लागू हुआ।

1988 – स्कॉटलैंड की सीमा के नजदीक लॉकरबी शहर में एक पैन एम का जंबो जेट 258 यात्रियों के साथ दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

1991 – कज़ाकिस्तान की राजधानी अल्मा अता में 11 सोवियत गणराज्यों द्वारा राष्ट्रमंडल का गठन।

1998 – नेपाली प्रधानमंत्री गिरिजा प्रसाद कोइराला का इस्तीफ़ा।

2002 – ब्रिटेन ने धमकी के बाद बोगोटा का दूतावास बंद किया।

2007 – चीन के दक्षिणी यूनैन प्रान्त के कुनमिंग मिलिट्री एकेडमी में भारत व चीन के बीच पहला साझा अभ्यास शुरू।

2008- कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी व बॉलीवुड स्टार शाहरुख ख़ान को अमेरिका पत्रिका न्यूज बीक ने दुनिया के 50 शक्तिशाली लोगों की सूची में शामिल किया।

2009 – भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मण्डी की वित्त समिति एवं अधिशाषी मंडल (बीओजी) की प्रथम बैठक आयोजित हुई

2012 – “गंगनम स्टाइल” यूट्यूब पर एक अरब बार देखे जाने वाला पहला वीडियो बना।

21 दिसंबर को जन्मे व्यक्ति

1974 – संजीव चतुर्वेदी – वर्ष 2002 बैंच के वन सेवा अधिकारी और 2015 में ‘रेमन मैग्सेसे पुरस्कार’ प्राप्तकर्ता।

1918 – कुर्त वॉल्डहाइम – संयुक्त राष्ट्र संघ के चौथे महासचिव थे।

1891 – ठाकुर प्यारेलाल सिंह – छत्तीसगढ़ में ‘श्रमिक आन्दोलन’ के सूत्रधार तथा ‘सहकारिता आन्दोलन’ के प्रणेता।

1881 – सुन्दरलाल शर्मा – बहुमुखी प्रतिभा के धनी, सामाजिक क्रांति के अग्रदूत तथा छत्तीसगढ़ राज्य में जन जागरणकर्ता थे।

21 दिसंबर को हुए निधन

1938 – महावीर प्रसाद द्विवेदी, हिन्दी गद्य साहित्य के महान् साहित्यकार, पत्रकार एवं युगविधायक

2007 – तेजी बच्चन – भारतीय सिनेमा के महानायक अमिताभ बच्चन की माँ।

2011 – पी के अयंगर – देश के जाने-माने न्‍यूक्लियर फिजिसिस्‍ट।

LIVE TV