आज का इतिहास : देश ने खोया एक महान योद्धा

आज का इतिहासतात्या टोपे का जन्म 1814 ई., पटौदा ज़िला, महाराष्ट्र में हुआ था। इनको सन 1857 ई. के ‘प्रथम स्वतन्त्रता संग्राम’ के अग्रणीय वीरों में उच्च स्थान प्राप्त है। इस वीर ने कई स्थानों पर अपने सैनिक अभियानों द्वारा उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश और गुजरात आदि में अंग्रेज़ी सेनाओं से कड़ी टक्कर ली और उन्हें बुरी तरह परेशान कर दिया। गोरिल्ला युद्ध प्रणाली को अपनाते हुए तात्या टोपे ने अंग्रेज़ी सेनाओं के छक्के छुड़ा दिये। वे ‘तांतिया टोपी’ के नाम से भी विख्यात थे। अपनी अटूट देशभक्ति और वीरता के लिए तात्या टोपे का नाम भारतीय इतिहास में अमर है। इनकी मृत्यु 18 अप्रैल, 1859, शिवपुरी, मध्य प्रदेश में हुई।

आज का इतिहास

18 अप्रॅल की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

1955 – बांडुंग में अफ़्रीकी-एशियाई सम्मेलन; प्रसिद्ध वैज्ञानिक अलबर्ट आइंस्टाइन का देहावसान।

1994 – वेस्टइंडीज के बल्लेबाज़ ब्रायन लारा ने 375 रन बनाकर टेस्ट मैच की एक पारी में सर्वाधिक रन बनाने का विश्व रिकार्ड बनाया।

1999 – ब्रिटेन की प्रमुख उपन्यासकार, जीवनीकार और सम्पादक मैरी बुलिंस का 90 वर्ष की आयु में निधन।

2001 – भारतीय सीमा में घुस आई बांग्लादेश की सेना की गोलीबारी से भारत के 16 जवान शहीद।

2002 – 1973 से इटली में निवास कर रहे अफ़ग़ानिस्तान के पूर्व शासक मोहम्मद जहीर शाह काबुल लौटे।

2005 – भारत मुम्बई स्थित जिन्ना हाउस पाकिस्तान को देने पर सहमत।

2006 – राबिन हुड का शहर नाटिंघम लूटग्रस्त शहर घोषित।

2008 – इंफोसिस टैक्नोलाजी ने विकास एवं मरम्मत सेवाएँ उपलब्ध कराने के लिए अमेरिका की कॉनसेको के साथ पाँच वर्ष के लिए क़रार किया।

अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने जानलेवा इंजेक्शन के ज़रिये सज़ा-ए-मौत को वैध ठहराया। पाकिस्तान ने भारतीय क़ैदी सबरजीत सिंह की फ़ांसी की सज़ा को एक महीने के लिए टाला। भारत और मैक्सिको ने नागरिक उड्डयन व ऊर्जा के क्षेत्र में नये समझौते किए।

18 अप्रॅल को जन्मे व्यक्ति

1621 – गुरु तेग़ बहादुर – सिक्खों के नौवें गुरु।

1858 – धोंडो केशव कर्वे – आधुनिक भारत का सबसे बड़ा समाज सुधारक और उद्धारक माना जाता है।

1901 – चन्देश्वर प्रसाद नारायण सिंह, भारत के राजनीतिज्ञ थे।

1916 -ललिता पवार, हिन्दी फ़िल्मों की प्रसिद्ध अभिनेत्री

1961 – पूनम ढिल्लों – बालीवुड अभिनेत्री

18 अप्रॅल को हुए निधन

1955 – अलबर्ट आइंस्टाइन प्रसिद्ध वैज्ञानिक

1959 – बारीन्द्र कुमार घोष – भारत के प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी तथा पत्रकार थे।

1972 – पांडुरंग वामन काणे – महान भारतीय संस्कृतज्ञ और विद्वान पंडित।

2003 – सुधाकर पाण्डेय – हिन्दी साहित्य की प्रमुख विधाओं के उत्कृष्ठ लेखक और सुधारक।

18 अप्रॅल के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

फ़ायर सर्विस सप्ताह

विश्व विरासत दिवस

LIVE TV