आज का इतिहास : देश को मिली प्रसिद्ध लेखिका

आज का इतिहास दुला गर्ग का जन्म: 25 अक्तूबर, 1938 को हुआ था।  हिंदी की सबसे लोकप्रिय लेखिकाओं में से एक हैं। कोलकाता में 25 अक्तूबर, 1938 को पैदा हुई मृदुला जी ने एम.ए. तो किया था अर्थशास्त्र में, पर उनका मन रमा हिंदी साहित्य में। कथानक की विविधता और विषयों के नएपन ने उन्हें अलग पहचान दी। शायद यही वजह थी कि उनके उपन्यासों को समालोचकों की सराहना तो मिली ही, वे खूब पसंद भी किए गए।

आज का इतिहास

1924 – भारत में ब्रिटिश अधिकारियों ने सुभाषचंद्र बोस को गिरफ्तार कर 2 साल के लिए जेल भेज दिया।
2000 – अंतरिक्ष यान डिस्कवरी (यू.एस.ए.) 13 दिन के अभियान के बाद सकुशल वापस।
2005 – ईराक में नये संविधान को जनमत संग्रह में बहुमत के साथ मंजूरी मिली।
2007 – तुर्की के युद्ध विमानों ने उत्तरी इराक के पहाड़ी कुर्दिस्तान क्षेत्र में भारी बमबारी की। मध्य इण्डोनेशिया के सुलावेसी द्वीप में माउंट सोपुटान ज्वालामुखी फटा।
2008 – सिक्किम के पूर्व मुख्यमंत्री नर बहादुर भंडारी को छह माह की सज़ा सुनाई गई।

25 अक्टूबर को जन्मे व्यक्ति

1896 – मुकुंदी लाल श्रीवास्तव – भारत के प्रसिद्ध साहित्यकार तथा लेखक।
1938 – मृदुला गर्ग- प्रसिद्ध लेखिका।

25 अक्टूबर को हुए निधन

2005 – निर्मल वर्मा- साहित्यकार
1980 – साहिर लुधियानवी, भारतीय गीतकार और कवि
2012 -जसपाल भट्टी, प्रसिद्ध हास्य अभिनेता
2003 – पाण्डुरंग शास्त्री अठावले – प्रसिद्ध भारतीय दार्शनिक तथा समाज सुधारक।

LIVE TV