आज का इतिहास : ऑल इंडिया रेडियो को मिली थी नई पहचान

आज का इतिहासग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार 8 जून साल का 159वां दिन है। वहीं लीप ईयर में यह 160 वां दिन है। साल में अभी और 206 दिन शेष हैं। देश और दुनिया में आज का इतिहास कई कारणों से महत्वपूर्ण है जिनमें से ये प्रमुख हैं…

आज का इतिहास

1658 – औरंगजेब ने आगरे के क़िले पर क़ब्ज़ा किया।

1936 – इंडियन स्टेट ब्रॉडकास्टिंग सर्विस का नाम बदलकर ऑल इंडिया रेडियो कर दिया गया।

1948 – भारत की पहली विमान सेवा एयर इंडिया ने भारत और ब्रिटेन के बीच हवाई सेवा शुरू की।

1997 – पेरिस में फ़्रेंच ओपन टेनिस प्रतियोगिता में भारत के महेश भूपति ने मिश्रित युगल ख़िताब जीतकर इतिहास बनाया।

2001 – ब्रिटिश संसदीय चुनावों में टोनी ब्लेयर की लेबर पार्टी को पुन: बहुमत प्राप्त, रूस के आयुध डिपो में आग, 5 प्रक्षेपास्त्र फटे।

2002 – फिलीपींस के राष्ट्रपति ने आतंकवादी संगठन अबू सय्याफ़ के विरुद्ध अभियान शुरू करने का आदेश दिया।

2004 – दुबई हवाई अड्डे पर यात्रियों को 30 दिरहम या 8.2 डालर अतिरिक्त शुल्क का भार। भारत सहित विश्व के कई देशों में 122 वर्ष बाद पुन: देखा गया शुक्र पारगमन का अद्भुत नज़ारा।

2006 – अलकायदा नेता अबू मुसाब अल-जरकावी हवाई आक्रमण में ईराक में मारा गया।

2008 – उत्तर प्रदेश के मछली पालन मंत्री जमुना निषाद को मुख्यमंत्री मायावती ने बर्ख़ास्त किया।

2008 – दक्षिणी सोमालिया में आतंकवादियों ने ब्रिटिश ब्राडकास्टिंग कारपोरेशन के एक स्थानीय पत्रकार की गोली मारकर हत्या कर दी।

8 जून को जन्मे व्यक्ति

1957 – डिंपल कपाडिया, फिल्‍म एक्‍ट्रेस

8 जून को हुए निधन

2009 – हबीब तनवीर- मशहूर पटकथा लेखक, नाट्य निर्देशक, कवि और अभिनेता

LIVE TV