आज का इतिहास: भारत को मिली थी मशहूर फनकार

आज का इतिहास आज का इतिहास  में जानिये  हिन्दी फ़िल्मों की एक प्रसिद्ध अभिनेत्री और गायिका सुरैया के बारे में । इनका  जन्म आज के दिन साल 1929 में हुआ था । इनका पूरा नाम सुरैया जमाल शेख़ है। 40वें और 50वें दशक में इन्होंने हिन्दी सिनेमा में अपना योगदान दिया। अदाओं में नज़ाकत, गायकी में नफ़ासत की मलिका सुरैया जमाल शेख़ ने अपने हुस्न और हुनर से हिंदी सिनेमा के इतिहास में एक नई इबारत लिखी।

आज का इतिहास

2008 – आक्सफ़ोर्ड विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों ने पहली बार अल्ट्रावायलेट प्रकाश का विस्फोट कर बड़े सितारों की अंतिम स्थिति देखी।
2006 – भारत और चीन ने पुराना सिल्क रूट खोलने का निर्णय लिया।
2005 – जमैका के आसफा पावेल का एथेंस में 8.77 सेकेण्ड का समय लेकर 100 मीटर फर्राटा दौड़ में नया विश्व रिकार्ड।
2004 – ब्रिटेन के साथ परमाणु सहयोग को राष्ट्रपति बुश की स्वीकृति मिली। पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन की आत्मकथा ‘माई लाइफ़’ बेस्ट सेलर बनी।
2002 – कनाडा के हैलीफ़ेक्स (नोवा स्कॉटिया) में जी-8 देशों के वित्त मंत्रियों की बैठक शुरू।
2001 – शंघाई -पांच शिखर सम्मेलन बीजिंग में सम्पन्न, शंघाई पांच अब शंघाई सहयोग संगठन बना, भारत व पाकिस्तान दोनों को सदस्यता न देने का निर्णय।
1999 – लाकरबी पैन एम. विमान दुर्घटना के लिए लीबिया पर मुकदमा चलाये जाने की अमेरिकी अनुमति।
1997 – आठ मुस्लिम देशों द्वारा इस्तांबुल में डी-8 नामक संगठन का गठन।
1994 – सं.रा. अमेरिका ने सल्फ़र डाईआक्साइड गैस के वायुमंडल में उत्सर्जन को कम कर अम्ल वर्षा रोकने हेतु 26 यूरोपीय देशों और कनाडा के बीच हुए समझौते में शामिल होने से इन्कार किया, इस्रायल और वैटीकन सिटी में राजनयिक संबंध स्थापित।
1982 – फ़ाकलैंड में अर्जेन्टीना की सैनाओं का ब्रिटिश सेना के समक्ष समर्पण।
1908- कलकत्ता शेयर बाज़ार की शुरुआत हुई।

15 जून को जन्मे व्यक्ति

1884 – तारकनाथ दास – भारत के प्रसिद्ध क्रान्तिकारियों में से एक थे।
1912 – श्रीमन्नारायण अग्रवाल – प्रसिद्ध साहित्यकार और जमनालाल बजाज के जमाई थे।
1932 – ज़िया फ़रीदुद्दीन डागर – भारत के मशहूर ध्रुपद गायक।
1929 – सुरैया, प्रसिद्ध अभिनेत्री और गायिका
1950 – लक्ष्मी मित्तल, भारतीय उद्योगपति।

15 जून को हुए निधन

1878 – शिव दयाल साहब – दीक्षित हिन्दू संप्रदाय ‘राधा स्वामी सत्संग’ के संस्थापक।

LIVE TV