प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज भारत की आजादी के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में मनाए जाने वाले आजादी का अमृत महोत्सव और कई कार्यक्रमों का उद्घाटन करेंगे। नरेंद्र मोदी अहमदाबाद में स्थित साबरमती आश्रम से इस स्वतंत्रता मार्च या पैदल यात्रा को हरी झंडी दिखा कर रवाना करेंगे। यह यात्रा साबरमती आश्रम से नवसारी में दांडी तक जाने वाले 81 लोगों के साथ यह पदयात्रा शुरू होगी। दांडी मार्च में पीएम मोदी के साथ गृह मंत्री अमित शाह, गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी, केंद्रीय मंत्रियों सहित भाजपा के कई बड़े नेता भी शामिल होंगे।

यह 241 मील की यह 5 अप्रैल यानी 25 दिन चलेगी। दांडी के रास्ते में विभिन्न समूहों के लोग पदयात्रा में शामिल होंगे। केंद्रीय मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल 75 किलोमीटर की पैदल यात्रा के पहले चरण का नेतृत्व करेंगे। ये कार्यक्रम 15 अगस्त, 2022 से 75 सप्ताह पहले आयोजित किया जा रहा है।
पीएम मोदी इस मौके पर सांस्कृतिक और डिजिटल पहल की भी शुरुआत करेंगे और साबरमती आश्रम में एक सभा को भी संबोधित करेंगे। देश के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में भी शुक्रवार को ऐसे ही कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
यह कार्यक्रम देश के 75 स्थानों पर मनाया जाएगा। यह कार्यक्रम युवा पीढ़ी को 1857 से 1947 के बीच चले स्वतंत्रता संग्राम की जानकारी देने और आजादी के 75 साल में देश के विकास तथा आजादी के 100 वर्ष पूरे होने तक विश्वगुरु भारत की तस्वीर दिखाने के लिए अमृत महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है।