आगरा में 100-100 के नकली नोट की डेढ़ लाख नकदी के साथ युवक-युवती गिरफ्तार

नकली नोटलखनऊ। उत्‍तर प्रदेश के आगरा में 100-100 के नकली नोट की डेढ़ लाख की नकदी के साथ युवक-युवती को गिरफ्तार किया गया है। 100-100 रुपये के नकली नोटों के साथ युवक-युवती के पकड़े जाने के बाद पुलिस सक्रिय हो गई है। जानकारी के अनुसार इन नोटों में सभी 100-100 के नकली नोट मिले हैं। जानकारी के अनुसार पुख्ता सूचना के आधार पर दिल्ली से आए दोनों लोगों को पकड़ा गया है। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। आगरा में कुछ दिन पहले फातिमा नाम की बांग्लादेशी महिला को गिरफ्तार किया था।

एनआईए और एटीएस द्वारा की गई इस कार्रवाई में खुलासा हुआ था कि बांग्लादेश से पश्चिम बंगाल के रास्ते आगरा में भी नकली नोट खपाए जा रहे है। फातिमा के अलावा और भी कई लोग इस रैकेट में शामिल हो सकते हैं पुलिस इस संदर्भ में भी पकड़ गए युवक युवती से पूछताछ कर रही है।

LIVE TV