आगरा में प्रदूषण का बढ़ा स्तर, देश का सबसे प्रदूषित शहर घोषित

बुधवार(16 सितंबर 2020) को केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा जारी की गई रिपोर्ट में आगरा प्रदूषण के मामले में पहले स्थान पर रहा। बुधवार(16 सितंबर 2020) को आगरा देश का सबसे प्रदूषित शहर घोषित किया गया। आपको बता दें, आगरा में वायु गुणवत्ता सूचकांक 229 माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर दर्ज किया गया।

यह भी पढ़ें : बेसन की मदद से हटाए चेहरे पर पड़े दाग-धब्बे, जानें विधि

धूलकणों की मात्रा सामान्य से 6 गुनी पाई गई, इसके साथ ही कार्बन मोनोक्साइड की मात्रा सामान्य से 32 गुना रही। कोरोना काल के बीच सितंबर के महीने में बारिश ना होने के कारण पूरा पखवाड़ा आगरा देश के टॉप 10 प्रदूषित शहरों की सूची में बना रहा।

शहर              एक्यूआई
आगरा            229
फरीदाबाद      228
मुरादाबाद      212

LIVE TV