IPL से पहले लगा KKR को झटका, इस क्रिकेटर पर लगा एक साल का बैन

वेस्ट इंडीज के ऑलराउंडर आंद्रे रसेल पर डोपिंग नियमो का उल्लंघन करने के लिए एक साल का बैन लगा दिया गया है। उन पर यह बैन 31 जनवरी 2017 से 30  जनवरी 2018 तक लागू रहेगा। आंद्रे रसेल पर बैन का यह फैसला किंग्सटन की तीन सदस्यीय ऐंटी डोपिंग समिति ने लिया।आंद्रे रसेल

रसेल पर बैन लगने का कारण यह है कि, साल 2015 में उन्होने तीन बार अपनी मैजूदगी की जगह की जानकारी नहीं दी थी। वर्ल्ड ऐंटी डोपिंग एजेंसी (WADA) के नियमों के अनुसार ऐसा करना डोपिंग टेस्ट में फेल होना माना जाता है।

इस प्रतिबंध से रसेल को क्रिकेट के तींनो प्रारुपो से दूर रहना पड़ेगा। रसेल इस बैन के कारण अब किसी क्रिकेट लीग में भी भाग नही ले पाएगे और इंडियन प्रीमियर लीग की नीलामी से भी बाहर हो सकते हैं। रसेल इंडियन प्रीमियर लीग में KKR  टीम से खेलते है।

जमैका के इस 28 वर्षीय खिलाड़ी ने 2016 में वेस्ट इंडीज को उसका दूसरा वर्ल्ड टी-20 कप जितवाने में अहम भूमिका अदा की थी।

विश्व डोपिंग विरोधी संस्था (WADA) अंतरराष्ट्रीय खेलों में ड्रग्स के बढ़ते चलन को रोकने के लिए बनाई गयी एक विश्वस्तरीय स्वतंत्र संस्था है। यह संस्था विश्व भर में वैज्ञानिक शोध, एंटीडोपिंग के विकास की क्षमता में वृद्धि और दुनिया भर में वर्ल्ड एंटी डोपिंग कोड पर अपनी निगाह रखती है। वाडा हर साल प्रतिबंधित दवाओं की सूची जारी करता है, जिनके विश्व के तमाम देशों में खेलों के दौरान प्रयोग पर रोक होती है। पहली जांच में ही दोषी पाये जाने पर खिलाड़ी पर वाडा सभी खेल प्रतियोगिता में दो वर्षो तक भाग लेने पर प्रतिबंध लगा सकता है। हाल के वर्षो में वाडा खेलों में ड्रग्स के बढ़ते इस्तेमाल को लेकर काफी सक्रिय है।

LIVE TV