इस तरह से करें आंखों का मेकअप, शादी मे जाए और लग जाए लड़कों की लाइन

आंखें शरीर का सबसे महत्वपूर्ण और खास अंग होता है। इसी अंग की बदौलत हम दुनिया के तरह तरह के रंग देख पाते हैं। अगर मेकअप की बात करें तो आंखों को सजाने पर यह और भी ज्यादा खूबसूरत और खास लगती हैं।

आंखों का मेकअप

अगर आपको किसी पार्टी या फंक्शन में जाना है तो आंखों का मेकअप करने मात्र से ही पूरा ग्लो आ जाता है। लेकिन इस बात में भी कोई शक नहीं है कि यह सजने के बाद जितनी खूबसूरत लगती हैं उतना ही कठिन इसे सजाना भी होता है। साथ ही आंखों का मेकअप करने से पहले आपको मेकअप प्रॉडक्ट्स और मेकअप करने के सही तरीके के बारे में पता होना चाहिए।

ऐसे कितने विशेष अवसर होंगे जिनके लिए हम पार्लर या सलॉन जाकर तैयार होते हैं। लेकिन अगर आप घर पर मेकअप करना चाहती हैं तो आई मेकअप के लिए इस बात का जरूर ध्यान रखें कि आपकी आंखें कैसी हैं और उनके हिसाब से आपकी जरूरत क्या होगी।

बस यही परफेक्ट आई मेकअप का मूलमंत्र है। तो अगर आप किसी खास अवसर पर स्पेशल दिखने की चाहत रखती हैं तो मेकअप करते समय अपनी आंखों और उनके मेकअप के बारे में जरूर जान लें। मेकअप एक्सपर्ट विद्या टिकारी की मानें तो सावधानी से मेकअप करके आंखों को आकर्षक बनाया जा सकता है।

प्राइमर : मेकअप लंबे समय तक टिका रहे, इसके लिए प्राइमर का इस्तेमाल करें। प्राइमर स्किन टोन से मैच करना जरूरी है। चेहरा साफ करने के बाद प्राइमर की पतली परत लगाएं।

आई शैडो : ऐसे आई शैडो का चुनाव करें, जो आपके रंग से मेल खाता हो। अपने शेड्स के चुनाव को लेकर सावधान रहें। पहले हल्के रंग का आई शैडो लगाएं। अगर फैशनबल दिखना चाहती हैं तो एक से ज्य़ादा शेड भी लगा सकती हैं।

मस्कारा : पलकों को वॉल्यूम देने के लिए मस्कारा जरूर लगाएं। इससे आंखें बड़ी और खूबसूरत नजर आने लगती हैं।

आइलाइनर : आइलाइनर और काजल आंखों के मेकअप में अहम होता है। हालांकि इसे लगाते समय थोड़ी सावधानी बरतनी जरूरी है। आंखों को आकर्षक बनाने के लिए मोटा आइलाइनर लगाएं। साथ ही निचली बरौनियों पर एक पलती लाइन खींचना न भूलें।

देश के चुनाव की तारीख तय करने से पहले चुनाव आयोग की टीम जाएगी जम्मू-कश्मीर

जैसी आंखें वैसा मेकअप

चौड़ी आंखें

ऐसी आंखें, जिनके बीच में दूरी अधिक अधिक होती है। इस तरह की आंखों को आकर्षक बनाने के लिए आंखों के बाहरी कोने पर अधिक ध्यान दें। ब्रश से बाहर की ओर स्ट्रोक देते हुए शैडो लगाएं। कोशिश करें कि आंखें चेहरे के हिसाब से बड़ी न लगें बल्कि सुंदर शेप में दिखें। इसके लिए आंखों के अंदर के कोनों पर अधिक गहरे रंग का के शैडो लगाएं। फिर दोनों कोनों तक बराबर लाइन खींचें। पलकों पर मीडियम टोन वाला शैडो लगाएं और नीचे की पलकों पर मस्कारा लगाएं।

क्लोज सेट आईज़

जिन आंखों के बीच में दूरी थोड़ी कम हो, उन्हें क्लोज सेट आईज कहते हैं। ऐसी आंखों ड्रमैटिक या स्मोकी लुक देने की कोशिश करें। इसमें आंखों के अंदर के कोनों पर अधिक ध्यान दें, लेकिन ब्रश का स्ट्रोक बाहर की ओर ही रखें। आंखों के बाहरी कोनों पर गहरे रंग के शैडो का इस्तेमाल करें। ऊपरी और निचली बरौनियों पर किसी भी रंग का लाइनर लगाने के बाद अंदर के कोनों से थोड़ा आगे लाइनर लगाएं। फिर हाइलाइटर या आई शैडो को नीचे की पलकों और बाहरी कोनों पर लगाएं और बाहर की ओर स्ट्रोक दें। मस्कारा लगाकर फाइनल टच दें।

35A पर सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई से पहले कश्मीर में सुरक्षाबलों का डेरा

आमंड शेप आईज़

इन आंखों का बाहरी कोना थोड़ा उठा होता है। ऐसी आंखों को आकर्षक बनाने के लिए ऊपर की पलकों पर बोल्ड लाइनर लगाएं। आंखो के नीचे न्यूट्रल कलर का शैडो लगाकर बोल्ड लुक दें। लेकिन आइलाइनर को बाहरी कोनों के आगे न ले जाएं। आप चाहें तो स्मोकी लुक भी ट्राइ कर सकती हैं।

छोटी आंखें

इन्हें प्रभावी और बड़ी दिखाने के लिए पेल, शिमर आई शैडो का प्रयोग कर सकती हैं। पहले आंखों पर मीडियम टोन का शैडो लगाएं मसलन सॉफ्ट ग्रे या नीला। फिर किसी सॉफ्ट कलर के लाइनर से लाइन करें। अब ऊपरी पलकों पर ब्लैक मस्कारा लगाएं। पलकों (आइलिड) पर हल्का आई शैडो लगाएं। आखों के कोने पर गहरे रंग का आई शैडो ऊपर की ओर ब्रश से लगाएं।

प्रॉमिनेंट आईज़

उभरी हुई आंखों कामेकअप करते समय ध्यान रखें कि थोड़ी दब जाएं और चेहरे पर हावी न लगें। ऐसी आंखों के बेस पर ज्य़ादा ध्यान देना जरूरी होता है। इन आंखों पर मीडियम टोन के आई शैडो का इस्तेमाल किया जाता है। लाइनर को पलकों के बेस पर एक कोने से दूसरे कोने तक लगाएं, जिससे आंखें उभरी हुई कम दिखें।

डीप सेट आईज़

ऐसी आंखें चेहरे में अंदर की ओर धंसी दिखती हैं। इनके लिए पेल पिंक, पीच या बेज जैसे रंगों के शैडो का बखूबी प्रयोग कर सकती हैं। भौंहों के नीचे अधिक से अधिक शैडो का इस्तेमाल करें। ऊपर और नीचे की पलकों पर लाइनर लगाकर ट्रांस्पैरेंट मस्कारा लगाएं। थोड़ी सावधानी और समझदारी के साथ अगर आई मेकअप किया जाए तो यकीनन आपके व्यक्तित्व में गजब का निखार आ जाएगा।

 

LIVE TV