अशुभता से बचने के लिए घर के सामने कतई न लगाएं ये पेड़..

कई बंगलों में मुख्‍य द्वार के सामने कैक्‍टस के छोट पौधे लगा देते हैं, चांदनी बेल या मनी प्‍लांट लगा देते हैं, जिससे मुख्‍य द्वार में अवरोध पैदा हो जाता है। इस प्रकार के घर में भी बाधा का कारण बनता है।
अशुभता से बचने के लिए घर के सामने कतई न लगाएं ये पेड़..
कई जगह बंगलों में या घरों के सामने लंबे अशोक वृक्ष लगा दिए जाते हैं, जिससे घर में आड़ सी हो जाती है। यहां भी घर में रहने वालों की प्रगति के मार्ग में बाधा का कारण बनता है। जहां तक हो सके मुख्‍य द्वार को बाधा से रहित ही रखना चाहिए।
पूर्व में पीपल का पेड़ नहीं होना चाहिए। अन्‍यथा अकारण भय व धन की हानि होती है।
आग्‍नेय में अनार का पेड़ अति शुभ परिणाम देने वाला होता है।
  • दक्षिण में गुलर का पेड़ शुभ रहेगा।
  • नैऋत्‍य में इमली शुभ रहती है।
  • दक्षिण नैऋत्‍य में जामुन और कदंब का पेड़ शुभ रहता है।
  • उत्तर में पाकड़ का पेड़ लगाना ठीक रहेगा।
  • ईशान में आंवला का पेड़ अति फलदायी रहता है।
  • ईशान-पूर्व में आम का पेड़ शुभ रहता है। इस प्रकार हम पेड़ लगाकर शुभाशुभ फल प्राप्‍त कर सकते हैं।

LIVE TV