अवैध शराब बनाने के आरोप में गिरफ्तार अभियुक्तों को ला रही पुलिस पर हमला

बहराइच। भारत—नेपाल सीमा से सटे मोतीपुर क्षेत्र से अवैध शराब बनाने के आरोप में कुछ लोगों को गिरफ्तार कर लौट रही पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। घटना में एक दारोगा घायल हो गए जबकि चार सरकारी गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गई हैं।

पुलिस ने इस सिलसिले में 16 नामजद तथा 80-90 अज्ञात लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में तीन ममले दर्ज किए हैं। अभी तक सात महिलाओं सहित कुल 16 लोगों की गिरफ्तारी हुई है।

अपर पुलिस अधीक्षक रविन्द्र सिंह ने रविवार को बताया कि भारत—नेपाल सीमा से सटे और गैरकानूनी गतिविधियों के लिए कुख्यात बलई गांव में अवैध रूप से शराब बनाये जाने और नेपाली शराब की नाजायज तरीके से बिक्री की सूचना पर पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने शनिवार को छापामारी की।

उन्होंने बताया कि छापे के दौरान 150 लीटर कच्ची शराब, शराब बनाने के लिए इस्तेमाल होने वाला 1,000 कुंतल लहन, शराब बनाने के उपकरण तथा नेपाल से तस्करी कर लाई गई शराब की 510 शीशियाँ बरामद की गयीं।

सिंह ने बताया कि मौके पर नौ लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस और आबकारी विभाग की टीम गिरफ्तार किए गए लोगों और बरामद माल लेकर लौट रही थी। रास्ते में गांव के पुरुषों और महिलाओं ने टीम पर पथराव कर दिया। इस वारदात में एक दारोगा को मामूली चोटें आयीं और चार सरकारी वाहनों के शीशे टूट गये।

बिना तेल लगाएं बालों को बनाए घना और मजबूत, बस आजमाएं ये आसान से टिप्स

अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस संबंध में आबकारी एक्ट तथा भारतीय दण्ड विधान की सुसंगत गंभीर धाराओं में 16 नामजद तथा 80-90 अज्ञात के खिलाफ तीन मामले दर्ज किए गए हैं। सात महिलाओं सहित कुल 16 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। वीडियो फुटेज के आधार पर अन्य अभियुक्तों की पहचान की जा रही है।

LIVE TV