पापा बोनी ने उठाए अर्जुन की सेक्सुएलिटी पर सवाल

अर्जुन की सेक्सुएलिटीमुंबई : लाखों लड़कियों को अपना दीवाना बनाने वाले अर्जुन कपूर के पापा उनपर भरोसा नहीं करते थे. उन्हें अर्जुन पर शक था. बोनी कपूर अपने बेटे को बाकी लड़कों से अलग समझते थे. बोनी ने अर्जुन की सेक्सुएलिटी पर सवाल खड़े कर दिए थे, जिससे अर्जुन को बड़ा झटका लगा.

बोनी अपने बेटे अर्जुन को गे समझते थे.

दरअसल जब अर्जुन 20 की उम्र के थे तो उनके पास खुद की कार नहीं थी. तब वह बोनी की मर्सिडीज लेकर रात में अपने दोस्तों के साथ नाइट क्लब जाया करते थे. उस समय कोई भी लड़का नाइट क्लब्स में अगर महंगी गाड़ी से आता तो उसे आसानी एंट्री से मिल जाती थी.

यह भी पढ़ें : जन्मदिन से पहले ट्रिप पर रवाना हुईं प्रियंका, शेयर की तस्वीर

ऐसा कई बार हुआ, जिसके बाद बोनी को अर्जुन फिक्र होने लगी. उसके बाद बोनी ने मौका देखकर अर्जुन से इस बारे में कड़े शब्दों में पूछ लिया.

उन्होंने अर्जुन से पूछ लिया कि क्या उसकी कोई गर्लफ्रेंड है. इस पर अर्जुन ने अपने पापा को साफ जवाब दिया कि वह अपनी गर्लफ्रेंड के साथ नहीं बल्क‍ि 3-4 दोस्तों के साथ नाइट क्लब जाते हैं.

इस बात ने बोनी के शक को गहरा कर दिया. इसके बाद बोनी की टेंशन बढ़ गई उन्होंने अर्जुन से पूछा क्या वह स्ट्रेट है.

अर्जुन इन दिनों अपकमिंग फिल्म मुबारकां की प्रमोशन में जुटे हैं.

 

 

 

LIVE TV