अयोध्या में 20 हजार के ईनामी गौ मांस तस्कर गिरफ्तार, पुलिस को मिली बड़ी सफलता

REPORT-रूपेश श्रीवास्तव/AYODHYA

अयोध्या जनपद की मवई पुलिस ने गौ मांस तस्करों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। 20-20 हज़ार रुपये के इनामी गौ मांस तस्कर शोहर बीवी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मौके से एक नाजायज असलहा गोकशी के उपकरण भी बरामद किए गए हैं।

अयोध्या में गौ तस्कर

इससे पूर्व पकड़े गए आरोपी के भाई व मां के खिलाफ भी कार्रवाई हो चुकी है। यह पति-पत्नी दोनों फरार चल रहे थे। 1 हफ्ते पूर्व इनके घर से 2 कुंटल गौ मांस बरामद हुआ था और भाई व मा मौके से गिरफ्तार हो गए थे जिसके बाद से पति पत्नी फरार चल रहे थे।

मुखबिर की सूचना पर पहुंची पुलिस ने नेवरा गांव के बगल बाग में शोहर बीवी को गिरफ्तार कर लिया। दरअसल मवई इलाके में गौ मांस की तस्करी जोरों पर है।

Chandrayaan 2: सुरक्षित है विक्रम लैंडर, ISRO ने दर्ज की यह 6 कामयाबी

वीफ़ की डिमांड को देखते हुए मवई इलाके के गौ तस्कर गौ मांस की जबरदस्त तस्करी कर रहे हैं जिसको लेकर पुलिस सक्रिय तो है ही लेकिन गौ मांस की तस्करी रोकने में पुलिस के पसीने छूट रहे हैं।

LIVE TV