अयोध्या में राम मंदिर के पक्षकार महंत भास्कर दास का निधन

महंत भास्कर दासलखनऊ। निर्मोही अखाड़े के महंत भास्कर दास का शनिवार की सुबह निधन हो गया। वह 90 साल के थे। वह राम मंदिर केस के हिंदू पक्षकार थे। उन्हें 4 दिन पहले हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था।

बताया जा रहा है कि भास्कर दास को यह तीसरा अटैक आया है। इससे पहले उन्हें साल 2003 और 2007 में भी अटैक आ चुका था। शुक्रवार देर शाम से ही उनकी हालत नाजुक थी। सुबह साढ़े 3 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली।

यह भी पढ़ें : देश के सामने खुला पीएम मोदी की देशभक्ति का ढोंग, खिलाफत में उतरी भाजपा, खतरे में आई…

उन्हें हर्षण हृदय संस्थान मे ऐडमिट कराया गया है। जहां उनके शिष्यों का जमावड़ा लगा है। महंत जी काफी अरसे से बीमार चल रहे थे। उनके उत्तराधिकारी पुजारी राम दास के मुताबिक, भास्कर दास को चार दिन पहले यहां भर्ती किया गया था।

भास्कर दास का जन्म साल 1929 में गोरखपुर के रानीडीह में हुआ था। इसके बाद साल 1946 में वह अयोध्या आ गए। साल 1949 में वह राम जन्मभूमि बनाम बाबरी मस्जिद केस से जुड़े।

LIVE TV