ट्रंप कार्ड : मुस्लिम नहीं सभी धर्मों के लोगों को अमेरिका कहेगा GET OUT!

अमेरिका में मुस्लिमवाशिंगटन| मुस्लिम देशों पर प्रतिबन्ध लगाने के बाद दुनिया भर में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को जबरदस्त आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है| इससे बेखबर ट्रंप अब एक और ऐतिहासिक फैसला लेने की तैयारी कर रहे हैं| अगर ये फैसला होता है तो अमेरिका में मुस्लिम ही नहीं बल्कि हर एक धर्म के लोगों का रहना दूभर हो जाएगा|

अमेरिका में मुस्लिम लोगों के बाद अब सभी धर्मों पर नकेल

मीडिया में चल रही खबरों के मुताबिक़ डोनाल्ड ट्रंप अमेरिका में बसे विदेशी कामगारों की धार्मिक स्वतंत्रता पर भी लगाम कसना चाहते हैं| इसके लिए एक ड्राफ्ट तैयार कर लिया गया है| अगर इस विवादित ड्राफ्ट पर राष्ट्रपति हस्ताक्षर करटे हैं तो धार्मिक आधार पर व्यक्ति और संगठनों को सेवाओं में मिलने वाले लाभ अब नहीं मिल सकेंगे|

‘इस्टेब्‍लिशिंग ए गर्वनमेंट वाइड इनिशिएटिव टू रेसपेक्ट रिलिजियस फ्रीडम’ नाम से तैयार किए गये इस ड्राफ्ट में काई पुराने नियमों को खातं करने की बात कही गयी है| अगर ट्रंप इसपर साइन करते हैं तो निश्चित रूप से यह देशव्यापी बहस को जन्म देगी| इसके तहत समलैंगिक और प्रजनन अधिकारों जिन पर राज्यों और अदालतों द्वारा लगातार मंथन किया जा रहा है उनक मुद्दा भी चर्चा में आ जाएगा|

 

LIVE TV