अमेरिका की तरफ बढ़ा मैथ्यू तूफान, आपातकाल घोषित, हैती में 283 लोग बने शिकार

मैथ्यू तूफानहैती में मैथ्यू तूफान का असर बेहद खतरनाक रहा है। वहां मरने वाले लोगों की संख्या 283 हो गई है। देश के गृह मंत्री फ्रैंकोइस एनिक जोसेफ ने इसकी जानकारी दी। मैथ्यू चक्रवात ने दो दिन पहले कैरेबियाई देश में हैती में कहर ढाया था।

मैथ्यू तूफान के कारण हैती के दक्षिण तटीय शहर रोशे ए बातेउ शहर में भी 50 लोगों की जान चली गई। प्रशासन के अनुसार, प्राकृतिक आपदा में शहर तबाह हो गया।

इससे पहले हैती में चक्रवात के कारण मरने वालों की संख्या 23 बताई गई थी। अमेरिकी राष्ट्रपति ओबामा ने तूफान मैथ्यू को लेकर फ्लोरिडा में आपातकाल की स्थिति की घोषणा कर दी है। 15 लाख लोगों को हटने का निर्देश दिया गया है।

 

LIVE TV