अमीर बनने की चाहत में तांत्रिक से अवैध संबंध नहीं बनाने पर पति ने की पत्नी की हत्या !

रिपोर्ट – अर्जुन वार्ष्णेय

अलीगढ़ : अलीगढ़ के दादों थाना इलाके के सांकरा में एक पति ने अमीर बनने की चाह में अपनी पत्नी को तांत्रिक के साथ अवैध संबंध बनाने के लिए मजबूर किया |

लेकिन पत्नी द्वारा मना करने पर वहशी पति ने तांत्रिक के साथ मिलकर अपनी पत्नी की हत्या कर शव को नदी में फेंक दिया | पुलिस ने गोताखोरों व स्टीमर की मदद से महिला के शव को नदी से बरामद कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है | साथ ही दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है |

घटनाक्रम पर जानकारी देते हुए ज़िले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि दादों थाना इलाके में एक पति ने अपनी पत्नी मानसी को नदी में डुबोकर मार दिया था |

जिसके बाद शव को ढूंढने के लिए कई गोताखोरों को लगाया गया था | इस मामले में दो लोग गिरफ्तार किए गए हैं | एक का नाम मानपाल व दूसरे का महात्मा संतदास है |

 

विश्व रक्तदान दिवस : राजधानी में बढ़ चढ़कर हुआ रक्तदान, किसी ने 53वीं तो किसी ने 115 वीं बार किया रक्तदान !

 

पति लगातार अपनी पत्नी पर महात्मा संतदास के साथ अवैध संबंध बनाने का दबाव बना रहा था | जब पत्नी ने इसके लिए मना किया तो आरोपी पति ने अपनी पत्नी को गंगा में डुबोकर मार दिया |

इस कृत्य को बच्चों ने देखा लिया था | इस मामले में पकड़े गए आरोपी महात्मा संतदास पिछले वर्ष 700 ग्राम हेरोइन के साथ जेल जा चुका है |

एसएसपी ने अमीर बनने के सवाल पर कहा कि इस प्रकार का प्रलोभन भी दिया गया था इसीलिए वह अपनी पत्नी पर अनुचित दबाव बना रहा था |

 

LIVE TV