अब विदेश में भी होगा हिंदी का जलवा, संयुक्त राष्ट्र संघ ने किया ये ऐलान…

हर साल 10 दिसंबर को विश्व हिंदी दिवस मनाया जाता है। इस साल भी हिंदी दिवस के खास मौके पर देश-दुनिया में कई कार्यक्रम आयोजित हुए लेकिन इस साल का हिंदी दिवस भारत के लोगों के लिए बेहद ही खास रहा।

 हिंदी का जलवा

संयुक्त राष्ट्र संघ ने हिंदी प्रेमियों को हिंदी दिवस का तोहफा देते हुए हिंदी में न्यूज वेबसाइट लांच की है। इस वेबसाइट की लांचिंग के साथ ही हिंदी एशिया की पहली ऐसी भाषा के रूप में स्थापित हो गई है जिसे संयुक्त राष्ट्र संघ की आधिकारिक भाषा न होने के बावजूद यह सम्मान हासिल हुआ है।

बता दें कि संयुक्त राष्ट्र संघ पहले से ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हिंदी का इस्तेमाल कर रहा है। संयुक्त राष्ट्र संघ ने पिछले साल हिंदी न्यूज बुलेटिन की भी शुरुआत की थी।

ढेरो धन प्राप्त करने के लिए अपनाएं वास्तु के ये नियम

वहीं भारत सरकार भी हिंदी को संयुक्त राष्ट्र संघ की अधिकृत भाषा बनाने की कोशिश में है और संयुक्त राष्ट्र संघ के इस कदम से लग रहा है कि हिंदी जल्द ही संयुक्त राष्ट्र संघ की सातवीं अधिकृत भाषा बनेगी। वहीं संयुक्त राष्ट्र संघ पहले से ही हिंदी में रेडियो बुलेटिन का प्रसारण कर रहा है

गौरतलब है कि केंद्रीय मंत्री और पूर्व में सेना प्रमुख रह चुके वीके सिंह ने पिछले साल राज्यसभा में बताया था कि वित्तीय वर्ष 2017-18 में, भारत के राजनयिक मिशनों और विदेशों में पोस्ट के माध्यम से दुनिया भर में हिंदी के प्रचार के प्रयासों के लिए 5 करोड़ रुपये आवंटित किए गए थे।

LIVE TV