अब ब्रिटेन नहीं भेजे जाएंगे कोरोना के 50 लाख टीके भारत में ही होंगे इस्तेमाल, बढ़ते मामलों के बीच सरकार का बड़ा फैसला

दुनिया पर कोरोना महामारी काफी भारी साबित हो रही है। इस वायरस से कोई दुनिया का कोई भी देश अछूता नहीं है। हर जगह इस संक्रमण ने तबाही मचाई हुई है। इसी कड़ी में भारत भी इस वायरस की सख्त मार झेल रहा है। ऐसे में अब देश अन्य देशों को वैक्सीन न देकर खुद के उपयोग के लिए रख रहा है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि बढ़ते कोरोना संकट को ध्यान में रखते हुए जो ‘कोविशिल्ड’ वैक्सीन की 50 लाख डोज पहले ब्रिटेन को दिया जाना था उस पर अब रोक लगा दी गई है। ये डोज देश के 21 राज्यों या केंद्र शासित प्रदेशों में 18-44 उम्र के लोगों के लिए उपलब्ध कराने का निर्णय किया गया है।

सीरम इंस्टीट्यूट के द्वारा पहले इन डोजों को ब्रिटेन भेजा जाने वाला था। केंद्र सरकार का इन डोज को 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को आवंटित करने का यह फैसला ऐसे समय आया है जब पुणे स्थित सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया में डायरेक्टर प्रकाश कुमार सिंह ने हाल में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय को पत्र लिखकर इसके लिए अनुमति मांगी थी। सीरम इंस्टीट्यूट ने 23 मार्च को मंत्रालय से कोविशील्ड की 50 लाख खुराक की आपूर्ति ब्रिटेन को करने की अनुमति मांगी थी। सीरम इंस्टीट्यूट ने इस संबंध में एस्ट्राजेनेका के साथ एक समझौते का हवाला दिया था और भारत को भरोसा दिया था कि इस आपूर्ति से उसका कोरोना वायरस रोधी टीकाकरण कार्यक्रम प्रभावित नहीं होगा।

LIVE TV