अब इस मोबाइल एप के जरिए आसानी से हिंदी में करने अनुवाद , जाने कैसे…

आज पूरे  देश में हिंदी दिवस मनाया जा रहा हैं. वहीं देखा जाये तो रिसर्च में खुलासा हुआ हैं की सबसे ज्यादा सर्च करने वाली भाषा हिंदी भाषा को माना जाता हैं। वहीं इंटरनेट पर सबसे ज्यादा लोगो ने हिंदी भाषा को मान्य दिया हैं।

 

 

बतादे की एक बात तो आप भी जानते हैं कि दुनिया की कोई भी भाषा मातृभाषा की जगह नहीं ले सकती है और यही हालत हिंदी के साथ भी है। यदि आप भी हिंदी भाषी हैं तो आपको बता दें कि आपकी हिंदी इंटरनेट पर काफी तेजी से आगे बढ़ रही है।

 

एक बार फिर पेट्रोल के दामों ने लोगो को किया परेशान…

 

खबरों के मुताबिक इंटरनेट पर हिंदी की लोकप्रियता का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि एक वहीं इंटरनेट पर हिंदी पढ़ने वालों की संख्या हर साल 94 फीसदी बढ़ रही है। तो चलिए हिंदी दिवस के मौके पर हम आपको 5 ऐसे में मोबाइल एप के बारे में बताते हैं जिनकी मदद से आप किसी भी भाषा का हिंदी में अनुवाद कर सकते हैं।

Google Translate –
अनुवाद की चर्चा हो तो गूगल ट्रांसलेशन का नाम सबसे पहले आता है। हाल ही में इस ऐप में ऑफलाइन अनुवाद का भी फीचर जोड़ा गया है। इस एप की मदद से अंग्रेजी सहित 103 भाषाओं की अनुवाद आप हिंदी में कर सकते हैं। वहीं ऑफलाइन करीब 60 भाषाओं का अनुवाद कर सकते हैं। तो यदि आप भी किसी भी भाषा का हिंदी में अनुवाद करना चाहते हैं तो गूगल ट्रांसलेट आपके लिए एक बढ़िया एप साबित होगा।
Translate: text & voice translator –
इस ऐप की मदद से आप आप हिंदी सहित 100 अलग-अलग भाषाओं का अनुवाद कर सकते हैं। इसके अलावा फोन में मौजूद किसी दूसरे एप के टेक्स्ट को भी अनुवाद किया जा सकेगा। यदि आप किसी देश की यात्रा पर हैं तो यह एप काफी मददगार है। इसमें आप बोलकर भी अनुवाद कर सकते हैं या फिर आपका दोस्त अंग्रेजी में बोल रहा है तो आप एप का वॉयस रिकॉग्निशन को ऑन करके हिंदी में उसकी बातों को समझ सकते हैं।
Hindi English Translator –
दरअसल इस एप की मदद से आप अंग्रेजी से हिंदी और हिंदी से अंग्रेजी आसानी से सीख सकते हैं। इसके अलावा इस ऐप में कई भाषाओं से अनुवाद का भी ऑप्शन है। इसे आप गूगल प्ले-स्टोर से फ्री में डाउनलोड कर सकते हैं। जहां यह एप भी उनलोगों के लिए भी किसी तोहफे से कम नहीं है जो अक्सर अलग-अलग जगहों और देशों की यात्रा करते हैं। यह एप हिंदी से अंग्रेजी और अंग्रेजी से हिंदी में अनुवाद करने में सक्षम है।
https://www.youtube.com/watch?v=Qe3BwDWewP4
LIVE TV